{"_id":"67c4bd7621990c11b3027990","slug":"opposition-to-the-announcement-of-sehri-iftar-tension-in-the-village-rampur-news-c-282-1-rmp1007-140760-2025-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: सहरी-इफ्तार के एनाउंसमेंट का विरोध, गांव में तनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: सहरी-इफ्तार के एनाउंसमेंट का विरोध, गांव में तनाव
Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 03 Mar 2025 01:50 AM IST
विज्ञापन
सैदनगर (रामपुर)।
टांडा क्षेत्र के गांव मानकपुर बंजरिया में लाउडस्पीकर से सहरी-इफ्तार के एनाउंसमेंट होने का कुछ ग्रामीणों ने विरोध किया। एक ही समुदाय के दो पक्षों के बीच कहासुनी होनी लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को शांत किया। उधर, गांव में तनाव की स्थिति के चलते पुलिस तैनात की गई है।।
मानकपुर बंजरिया गांव स्थित मदरसे में लाउडस्पीकर लगा है। रमजान में लाउडस्पीकर से सहरी और इफ्तार का एलाउंसमेंट किया जा रहा है। रविवार देर शाम गांव के ही कुछ मुस्लिम समुदाय के लोगों ने इसका विरोध किया। इस पर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। कुछ ही देर में दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इस बीच किसी ने पुलिस को मामले की जानकारी दी।
सूचना पर पुलिस पुलिस ने मामले को शांत कराया। साथ ही दोबारा विवाद करने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। टांडा कोतवाली प्रभारी ओमकार सिंह ने बताया कि गांव में मारपीट नहीं हुई है। मामले की जांच कराई जा रही है। वहीं, गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस तैनात की गई है।