फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Operation launched in Belwara forest to search for a leopard

Rampur News: बेलवाड़ा के जंगल में तेंदुए की तलाश में चला ऑपरेशन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
Operation launched in Belwara forest to search for a leopard
रामपुर। वन विभाग की टीम ने मसवासी के बेलवाड़ा गांव के जंगल में तेंदुए की तलाश में कांबिंग ऑपरेशन चलाया। वन दरोगा अतुल कुमार चौधरी ने ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा है कि टीम तेंदुए की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। पिंजरा लगा दिया गया है, जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन

डीएफओ प्रणव जैन की ओर से गठित की गई टीम में वन दरोगा अतुल कुमार चौधरी, वन रक्षक बलविंदर सिंह, अमित कुमार और अजीम खां शनिवार की दोपहर बेलवाड़ा गांव के जंगल में पहुंचे और तेंदुए की तलाश में कांबिंग ऑपरेशन चलाया। तेंदुए को पकड़ने के लिए लगाए गए। पिंजरे में बकरी को बांधा गया है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया और तेंदुए की गतिविधियों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी से तुरंत टीम को अवगत कराने का आह्वान किया है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वासन दिया है कि जल्द ही तेंदुए को पकड़ लिया जायेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed