फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Open market after lockdown, people shop

लॉकडाउन के बाद खुले बाजार, लोगों ने की खरीदारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Open market after lockdown, people shop
रामपुर में लॉकडाउन के बाद शादाब मार्किट में खरीदारी करते लोग। संवाद - फोटो : RAMPUR
रामपुुर। लॉकडाउन के चलते रविवार को पूरा जिला बंद रहा। इसके बाद जब सोमवार को पाबंदी हटी तो बाजार फिर से गुलजार हो गए। सुबह से ही बाजारों में लोगों की भीड़ उमड़ आई। लोगों ने व्रत और रोजे इफ्तार एवं सहरी का सामान खरीदा। इसके अलावा दफ्तरों में भी लोगों ने अपना कामकाज किया।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण तीव्र गति से बढ़ रहा है। ऐसे में संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार की ओर से शनिवार रात को आठ बजे से लेकर सोमवार को सुबह सात बजे तक लॉकडाउन का एलान किया गया था, जिसकी वजह से जिले के ग्रामीण एवं शहरी बाजार तक बंद रहे। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। सड़कों पर पुलिस के न होने के बाद भी लोगों ने लॉकडाउन का पालन किया और बिना वजह घरों के बाहर नहीं आए। सरकारी व निजी दफ्तर भी पूरी तरह से बंद रहे, लेकिन सोमवार को सुबह सात बजे के बाद पाबंदी हट गई, जिसके बाद से बाजार खुलने शुरू हो गए। फल, सब्जी की मंडी भी सज गई। ऐसे में लोग भी सुबह से ही बाजारों में खरीदारी के लिए आ गए। पूरे दिन बाजार लोगों से गुलजार रहे। किसी ने रोजे की इफ्तार एवं सहरी का सामान खरीदा तो किसी ने नवरात्र के व्रत का सामान खरीदा। इसके अलावा सरकारी एवं निजी दफ्तरों में भी सामान्य रूप से कामकाज शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed