{"_id":"68c32400308017eb01071a3a","slug":"one-thousand-people-were-bitten-by-dogs-in-a-month-rampur-news-c-282-1-rmp1001-153329-2025-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एक माह में एक हजार लोगों को कुत्तों ने काटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एक माह में एक हजार लोगों को कुत्तों ने काटा
विज्ञापन
रामपुर। चिलचिलाती धूप और गर्मी के बीच इन दिनों फिर कुत्ते काटने के मामले बढ़ गए हैं। बृहस्पतिवार को 68 मरीज पहुंचे। इन्हें एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगाया गया। एक माह के भीतर अब तक एक हजार से अधिक लोग पहुंच चुके हैं। अब 45 वॉयल रह गई हैं। ड्रग वेयर हाऊस से डिमांड की गई है।
मौसम में बदलाव के बीच कुत्ते आक्रामक हो रहे हैं। बच्चों के साथ बुजुर्ग और युवाओं को यह अपनी चपेट में ले रहे हैं। गली-मोहल्लों में यह कुत्ते लोगों को निशाना बना रहे हैं। गर्मी में कुत्तों का स्वभाव चिड़चिड़ा हो रहा है, इसलिए यह ज्यादा आक्रामक हैं।
मोहल्ला पक्का बाग, पुराना गंज, बिलासपुर गेट, मछली बाजार, तोपखाना, कुंडा, घेर मर्दान खां, जेल रोड, शुतुरखाना, पहाड़ी गेट, राजद्वारा, पीली मस्जिद इलाके में कुत्तों का आतंक ज्यादा है। यह कुत्ते लोगों को पांव, हाथ घुटने तक ज्यादा अटैक कर रहे हैं। जिला अस्पताल की अगर बात करें ताे यहां पर रोजाना 67-68 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
इन कुत्तों को रोकने के लिए नगर पालिका ने टेंडर कर दिए हैं, लेकिन अभी तक कंपनी ने काम शुरू नहीं किया है। इस कारण लोग अब भी कुत्तों का शिकार बन रहे हैं। सीएमएस डॉ. बृजेश चंद्रा का कहना है कि एंटीरैबीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं और मरीजों को लगाई जा रही है।