फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one person in police custody in blame of tricycle

ट्रक से ट्राई साइकिल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को लिया हिरासत में

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
one person in police custody in blame of tricycle
रामपुर। पंजाब से ट्रक में भरकर ट्राई साइकिल ले जा रहे एक चालक मिलक थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर खाली छोड़कर फरार हो गया था। ट्रक से ट्राई साइकिलें गायब थी। ट्रक मालिक ने घटना की सूचना पुलिस को दी थी। पुलिस ने ट्रक मालिक की तहरीर के आधार पर एक नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

पंजाब के पटियाला निवासी हरप्रीत सिंह ट्रक मालिक है। उसके ट्रक पर पंजाब के गांधीनगर निवासी सुखदेव सिंह चालक है। आरोप है कि 30 दिसंबर को मदारपुर स्थित एक फैक्टरी से चालक ट्रक में 300 ट्राई साइकिल भरकर उड़ीसा के लिए निकला था। जिसको सात जनवरी को उड़ीसा पहुंचना था। लेकिन, सात जनवरी को ट्रक उड़ीसा न पहुंचने पर मालिक ने चालक से संपर्क करने के प्रयास किया तो उसका फोन नंबर बंद मिला। इस दौरान हरप्रीत को सूचना मिली कि मिलक थाना क्षेत्र स्थित एक ढाबे पर उसका ट्रक खाली खड़ा है। सूचना पर ट्रक मालिक मौके पर पहुंच गए। इस दौरान ट्रक से ट्राई साइकिल गायब थी। बाद में उसने घटना की जानकारी पुलिस को दी थी। पुलिस ने चालक सुखदेव सिंह सहित अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। जिसके बाद बुधवार रात को पुलिस ने शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी एक युवक को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed