{"_id":"606f0cb38ebc3ec89c7818f4","slug":"one-person-died-rampur-bazaar-rampur-news-sml3668004138","type":"story","status":"publish","title_hn":"अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अचेत अवस्था में मिला व्यक्ति, अस्पताल ले जाते तोड़ा दम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। रामपुर के पुराने बस अड्डे के साथ बुधवार देर शाम को एक नेपाली मूल का व्यक्ति अचेत अवस्था में मिला। पुलिस ने सूचना मिलते ही उसे खनेरी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना रामपुर से मिली जानकारी के मुताबिक रामपुर के पुराने बस अड्डा में एक नेपाली मूल के व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा था। इसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को उपचार के लिए खनेरी अस्पताल ले गया। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
व्यक्ति की पहचान शेतीराम (75) पुत्र सीताराम निवासी गांव नेपाल गंज, बेरी आंचल नेपाल के रूप में हुई है। डीएसपी चंद्रशेखर ने कहा कि यह नेपाली मूल का व्यक्ति दो दिन पहले ही यहां पहुंचा था। इसका शव अस्पताल के शवगृह में रखा गया है। इसकी पहचान वाले या फिर रिश्तेदार शव को अस्पताल से ले जा सकते हैं।