फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one mischief arrested in saraf lootcase

सराफा लूट कांड का पर्दाफाश, एक बदमाश गिरफ्तार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
one mischief arrested in saraf lootcase
स्वार। एक माह पूर्व मसवासी-काशीपुर मार्ग पर सराफ के साथ हुई लूट का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उसके पास से लूटा गया माल भी बरामद हुआ है। पुलिस के अनुसार इस घटना में शामिल दो और आरोपियों की पुलिस तलाश मेें जुटी है।
विज्ञापन

मसवासी चौकी इंचार्ज कोमल सिंह ने बताया कि नौ मार्च की शाम अनुज वर्मा नामक सराफ के साथ लूट की घटना हुई थी, जिसमें सोने व चांदी के जेवरात लूटे गए थे। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने बदमाशों का पता लगाने के लिए मुखबिरों को लगा दिया गया। रविवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम मिलक नौखरीद के पास बने फोर लेन फ्लाई ओवर के नीचे खड़े संदिग्ध को पकड़ लिया गया। उसका नाम सज्जाद पुत्र अनवार हुसैन निवासी मोहल्ला ठकरान बाजार कस्बा व थाना बिलारी जनपद मुरादाबाद बताया गया है, जो हाल निवासी ग्राम सुल्तानपुर पट्टी थाना बाजपुर जिला ऊधम सिंह नगर है। पूछताछ में उसने लूट करना स्वीकार कर लिया और लूटे गए जेवरात भी बरामद करा दिए। उसने बताया कि घटना करने में दो अन्य बदमाश भी शामिल थे। कोतवाल हरेंद्र सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाश के ऊपर कई मुकदमें न्यायालय में विचाराधीन हैं। इन मुकदमों में गैंगेस्टर एक्ट, चोरी, हत्या के प्रयास, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट के मुकदमें दर्ज हैं। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में चौकी प्रभारी को मल सिंह, कावेंद्र सिंह, विपिन कुमार और अनिल कुमार शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed