{"_id":"62794aaf5d30ba7a7a58e222","slug":"one-mark-given-for-beautiful-writing-in-the-answer-sheets-of-up-board-rampur-news-mbd4274482180","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा संपन्न होने के बाद आया सुंदर लेख में एक अंक देने का आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा संपन्न होने के बाद आया सुंदर लेख में एक अंक देने का आदेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड की उत्तर पुस्तिकाओं में सुंदर लेखन के लिए दिया गया एक अंक
परीक्षा संपन्न होने के बाद आया सुंदर लेख में एक अंक देने का आदेश
रामपुर। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटर की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन में इस बार परीक्षार्थियों को एक अंक सुंदर लेख का मिल रहा है। सुंदर लेख का अंक परीक्षाफल में बड़ा कमाल कर सकता है। एक अंक से विद्यार्थियों की मेरिट का ग्राफ ऊपर नीचे हो सकता है। परीक्षार्थियों का कहना है कि अगर परीक्षा से पहले यह आदेश आता तो उन्हें कुछ ज्यादा लाभ मिलता। वो एक अंक के लिए अपने लेखन को बेहतर करने के प्रयास कर सकते थे, लेकिन आदेश के बाद में आने से सिर्फ उन्हीं परीक्षार्थियों को लाभ होगा, जिसकी लेखनी पहले से ही अच्छी होगी। वहीं शिक्षकों ने इस पहल का स्वागत तो किया है, लेकिन साथ ही कहा है कि यह आदेश अगर बोर्ड परीक्षा शुरू होने से पहले आता तो बच्चे ज्यादा जागरूक होते। बच्चों को इसका ज्यादा लाभ मिलता। उन्हें लेखन में सुधार करने का वक्त मिल जाता। अब आगामी सत्र के बच्चों को ही इसका लाभ होगा।
लेख सुंदर होने से बढ़ सकते हैं हाईस्कूल मेें छह और इंटर में पांच अंक
हाईस्कूल में पांच अनिवार्य तथा एक वैकल्पिक अर्थात कुल छह विषय होते हैं। यदि विद्यार्थी को हर विषय में सुंदर हस्तलेख का एक-एक अंक मिलता है तो उसके संपूर्ण प्राप्तांक योग में छह अंक बढ़ जाएंगे। इंटर में पांच विषय होते हैं। इस प्रकार हर विषय में एक अंक सुंदर हस्तलेख का मिलने पर संपूर्ण प्राप्तांक योग में पांच अंक बढ़ेंगे। विद्यार्थी के संपूर्ण प्राप्तांक योग में पांच व छह अंक बढ़ने पर प्राप्तांक प्रतिशत भी बढ़ जाएगा। वहीं, टॉप टेन की मेरिट में आने डिवीजन बढ़ाने तथा पास होने में एक-एक अंक महत्वपूर्ण होता है। सुंदर हस्तलेख का एक अंक मेरिट लिस्ट समेत रिजल्ट में बड़ा फेरबदल कर सकता है।
बोले विद्यार्थी और शिक्षाविद : पहले आदेश आता तो विद्यार्थियों को ज्यादा लाभ मिलता
सुंदर लेखन के प्रत्येक विषय में एक अंक देने के आदेश के बारे में उन्हें परीक्षा देने से पहले कुुछ नहीं बताया गया। स्कूल में इस तरह का कोई निर्देश नहीं दिया गया। यदि परीक्षा से पहले ही इसके बारे में बता दिया जाता, तो इसका लाभ कुछ ज्यादा हो सकता था।
विज्ञापन
रितिक सैनी छात्र
बोर्ड को सुंदर लेख का प्रत्येक विषय में अतिरिक्त अंक देने के बारे में काफी पहले बताया जाना चाहिए था। जिससे वह सुंदर लेख के लिए और ज्यादा मेहनत कर लेते। परीक्षा समाप्त होने के बाद इस तरह का आदेश आने से विद्यार्थियों को कोई खास फायदा नहीं होगा।
लक्ष्य शर्मा छात्र
यूपी बोर्ड द्वारा पहली बार सुंदर हस्त लेख के लिए एक अंक देने का बोर्ड और सरकार का अच्छा निर्णय है। इससे बच्चों में लेख सुधारने के लिए प्रतिस्पर्द्धा बढ़ेगी। साथ ही कुछ अंकों से मेरिट में चूकने वाले प्रतिभावान विद्यार्थियों को मेरिट में आने का लाभ मिलेगा। लेकिन, अगर परीक्षा होने से पहले यह आदेश जारी किया जाता, तो विद्यार्थियों को इसका ओर ज्यादा फायदा मिलता।
मुनीश चंद्र शर्मा, प्रवक्ता
सुंदर हस्तलेख का अंक दिए जाने की व्यवस्था सभी बोर्ड और विश्व विद्यालयों में लागू हो जाए तो अच्छा रहेगा। इस व्यवस्था के लागू होने से जहां अंक व अंक प्रतिशत बढ़ेगा, वहीं विद्यार्थी हस्त लेख सुधारने का प्रयास करेंगे। इस कदम से बच्चे की सुंदर लेखन की मूल प्रवृत्ति को प्रोत्साहन मिलेगा। लेकिन, इस बार बच्चों को ज्यादा लाभ नहीं होगा। बल्कि, आगामी सत्र के बच्चों को इस आदेेश का फायदा मिलेगा।
डॉ. हितेंद्र कुमार, प्रोफेसर
पहली बार बोर्ड ने सुंदर लेख के बदले एक विषय में एक अंक देने आदेश जारी किया था, जिसके बारे में प्रत्येक परीक्षक को मूल्यांकन कार्य शुरू होने से पहले ही शासनादेश से अवगत करा दिया था। इससे विद्यार्थियों को जहां लेख सुधार के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। वहीं, मेरिट में ऊपर जाने का अच्छा अवसर मिलेगा।
-चंद्रशेखर यादव, उप नियंत्रक, मूल्यांकन केंद्र राजकीय मुर्तजा इंटर कॉलेज रामपुर
-------
पहली बार बोर्ड ने लेख सुधार का एक अंक देने के आदेश दिए हैं। यह बोर्ड का अच्छा प्रयास है। जिस परीक्षार्थी का हस्त लेख सुंदर था, उस परीक्षार्थी की उत्तर पुस्तिका में हस्त सुधार का एक अंक अतिरिक्त देकर उसके आगे जीएचडब्ल्यू लिखा गया है।
डॉ. अरविंद गौतम, उपनियंत्रक, मूल्यांकन केंद्र राजकीय रजा इंटर कॉलेज रामपुर