फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one died in road accident

बजरंग दल के नगर सयोजक के पिता की सड़क हादसे में मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:29 PM IST
विज्ञापन
one died in road accident
रामपुर। गंज थाना क्षेत्र में बाइक सवार बजरंग दल के नगर संयोजक के पिता की कार की चपेट में आकर मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

गंज थाना क्षेत्र के बगी गांव निवासी कीर्तिसरन बजरंग दल के नगर संयोजक हैं। उनके पिता किशनलाल (58) रविवार को रामपुर गए थे। रविवार रात को वे बाइक से घर लौट रहे थे। रास्ते में बगी गांव के पास बिलासपुर की ओर से आ रही एक कार ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में किशनलाल सड़क पर ही गिर गए और लहूलुहान हो गए। हादसे के बाद लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। हादसे के बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में किशनलाल की मौत हो गई। सूचना पर परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने के मृतक के बेटे कीर्ति सरन की तहरीर के आधार पर अज्ञात कार चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। गंज थाना प्रभारी अनिल कुमार वर्मा ने बताया कि चालक का पता लगाकर उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed