फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one died in jeep accident near nerwa

जीप हादसे में एक व्यक्ति की मौत, चार घायल

Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jun 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
one died in jeep accident near nerwa
चौपाल(रोहडू़)। तहसील मुख्यालय नेरवा से करीब तीन किलोमीटर दूर धतरोग मोड़ पर एक जीप दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि चालक सहित चार लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चूड़धार से लौट रहे उत्तराखंड के कालसी क्षेत्र के कुछ लोगों ने करीब दो सौ मीटर पहले ही इस जीप में लिफ्ट ली थी। नियति देखिये की कुछ ही दूरी पर यह वाहन हादसे का शिकार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार मंगलवार को जीप नेरवा से फेडिजपुल की तरफ जा रही थी। इसी बीख् गाड़ी धतरोग मोड़ पर अनियंत्रित होकर करीब बीस फीट नीचे लुढ़ककर हड़ेऊ संपर्क मार्ग पर जा गिरी। हादसे के समय जीप में पांच लोग सवार थे। सूचना मिलते ही नेरवा पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को नेरवा अस्पताल पहुंचाया। मगर अस्पताल पहुंचने पर एक घायल की उपचार के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन

मृतक की पहचान सुनील कुमार (27), पुत्र टीकम, गांव चापनु, डाकघर व तहसील कालसी, जिला देहरादून, उत्तराखंड के रूप में हुई है। हादसे में जयपाल पुत्र जसपाल, ईश्वर राम भट्ट पुत्र विजय राम भट्ट, जसपाल चौहान पुत्र डोगर सिंह निवासी गांव पंजिया, डाकघर व तहसील कालसी, जिला देहरादून घायल हुए हैं। हादसे में घायल चालक मनीष कुमार निवासी क्यारना डाकघर थरोच, तहसील नेरवा को प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का नेरवा अस्पताल में पोस्टमार्ट करने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया गया है। डीएसपी चौपाल राजकुमार ने कहा कि मामला दर्ज कर हादसे की जांच की जा रही है। एसडीएम चौपाल नरेंद्र चौहान ने कहा कि मृतक के परिजनों को दस हजार रुपये की फौरी राहत प्रदान की गई है। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति को पांच हजार रुपये और आंशिक रूप से घायलों को तीन-तीन हजार रुपये बतौर फौरी राहत के रूप में प्रदान किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed