फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in road accident

ग्रामीणों ने लगाया जाम, कार तोड़ी

Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद
अमर उजाला ब्यूरो/शाहबाद Updated Sun, 21 Feb 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
one dead in road accident
बंदार गांव में खेत से लौट रही गर्भवती महिला को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए। महिला की मौत पर भड़के ग्रामीणों ने पांच लाख मुआवजा देने की मांग को लेकर शाहबाद-ढकिया मार्ग पर जाम लगा दिया।
विज्ञापन



आक्रोशित ग्रामीणों ने कार को क्षतिग्रस्त कर दिया और चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बाद में एसडीएम के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। शाहबाद कोतवाली क्षेत्र के बंदार गांव निवासी भूप सिंह की बेटी जगरानी और रूपवती पिता के ही घर रहती थीं।
विज्ञापन



रूपवती (30) की शादी संभल के कुढ़ फतेहगढ़ थाना क्षेत्र के गांव बेरनी निवासी राकेश से हुई थी। रविवार दोपहर रूपवती पशुओं के लिए चारा लेने खेत गई थी। दोपहर एक बजे वो चारा लेकर लौट रही थी। तेज रफ्तार कार ने गांव के पास ही उसे टक्कर मार दी। रूपवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि शिवलाल और सुल्तान घायल हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन



महिला की मौत होने से क्षुब्ध हुए ग्रामीणों ने दौड़कर कार को पकड़ लिया और चालक की पिटाई कर कार क्षतिग्रस्त कर दी। उत्तेजित लोगों ने पांच लाख मुआवजा देने की मांग को लेकर शाहबाद-ढकिया मार्ग पर जाम लगा दिया। कोतवाली प्रभारी रामपाल सिंह भाटी पुलिस बल के साथ मौके पर जा पहुंचे।



ग्रामीणों से जाम खोलने को कहा, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीणों की कोतवाल से तीखी नोकझोंक भी हुई। उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार दुबे और तहसीलदार प्रभुदयाल ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। इसके बाद शाम पांच बजे ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजन और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। कार चालक धर्मपाल निवासी महूनागर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed