फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   one dead in rampur fighting

अमरूद तोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट, एक की मौत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Feb 2021 01:01 AM IST
विज्ञापन
one dead in rampur fighting
सैदनगर। अमरूद तोड़ने से मना करने पर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया, जिसकी मंगलवार को मौत हो गई। मामले में मृतक के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। साथ ही मृतक का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मामला अजीमनगर थानाक्षेत्र का है। ग्राम शेखूपुरा निवासी हाफिज महफूज अली के घर में अमरूद का पेड़ है। उनके घर के बराबर में शाकिर और दानिश रहते हैं। दोनों सोमवार को अमरूद तोड़ रहे थे। हाफिज महफूज अली ने अमरूद तोड़ने के लिए मना किया। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। गुस्साए शाकिर और दानिश ने हाफिज महफूज को जमकर पीट दिया, जिससे उन्हें गंभीर चोट आई हैं। परिजनों ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां मंगलवार को हाफिज महफूज अली की मृत्यु हो गई। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मृतक के पिता महमूद अली की तहरीर पर पुलिस ने शाकिर और दानिश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। अजीमनगर एसओ रविन्द्र कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed