फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   On April 8 last year, 5 cases of corona cases started in the district

पिछले साल 8 अप्रैल को 5 संक्रमितों से हुई थी जिले में कोरोना मामलों की शुरुआत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 08 Apr 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
On April 8 last year, 5 cases of corona cases started in the district
रामपुर। अप्रैल माह की आठ तारीख को ही कोरोना संक्रमण के लिहाज से बुरी खबर मिली थी। पिछले साल अप्रैल माह की शुरुआत तक जिले में एक भी कोरोना संक्रमण का मामला सामने नहीं आया था। इसके बाद आठ अप्रैल को एक साथ पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी। वहीं इस साल आठ अप्रैल को एक ही दिन में सर्वाधिक 57 नए मामलों की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन

पिछले साल आठ अप्रैल को टांडा में एक साथ पांच लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि की गई थी। इसके बाद जिले में हड़कंप मच गया था और प्रशासन ने इन लोगों के संपर्क में आने वालों की भी पूरी जानकारी जुटाने के साथ कोरोना संक्रमण की जांच कराई थी। पिछले साल आठ अप्रैल को पहली बार कोरोना संक्रमित जिले में सामने आने पर एहतियात से लेकर सख्ती तक बढ़ा दी गई थी। इस बार आठ अप्रैल को एक ही दिन में 57 नए संक्रमितों की पुष्टि की गई है। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा भी पिछले साल की तुलना में तेजी से बढ़ रहा है। पिछले साल आठ अप्रैल को पहली बार कोरोना संक्रमित सामने आने के बाद 100 संक्रमितों का आंकड़ा करीब डेढ़ माह बाद सामने आया था। इस बार सात मार्च को जिले में सक्रिय कोरोना संक्रमित की संख्या सिर्फ एक रह गई थी जो कि एक माह से भी कम समय में 100 के पार पहुंच गई और अब सक्रिय संक्रमितों का आंकड़ा 199 पहुंच गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed