फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   NSA imposed on CRPF jawan's murderer

Rampur News: सीआरपीएफ जवान के हत्यारोपी पर एनएसए लगा

Tue, 06 Aug 2024 05:26 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 06 Aug 2024 05:26 AM IST
विज्ञापन
NSA imposed on CRPF jawan's murderer
रामपुर। स्वार क्षेत्र के रहमतगंज गांव में सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र कुमार की गोली मारकर हत्या कर देने के मामले में प्रशासन ने सख्ती दिखाई है। प्रशासन ने पुलिस की संस्तुति के बाद जेल में बंद एक आरोपी कृष्ण कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन

स्वार कोतवाली क्षेत्र के रहमतगंज गांव निवासी धर्मेंद्र सिंह पुत्र जोगिंद्र सिंह सीआरपीएफ में सिपाही के पद पर तैनात था। वह छत्तीसगढ़ में तैनात था। मार्च के माह में वह अपने घर आया था। चार मार्च को दो पक्षों के बीच हुए आपसी विवाद के बाद सीआरपीएफ जवान धर्मेंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। फायरिंग की इस घटना में मनीष और बृज किशोर घायल हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने मृतक के परिजनों की ओर से कृष्ण कुमार और उसके पिता हरस्वरूप और भाई कृष्ण कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले में अब पुलिस ने हत्यारोपी कृष्ण कुमार पर एनएसए के तहत कार्रवाई करने की संस्तुति की थी। पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर जिलाधिकारी जोगिंदर सिंह ने जेल में बंद कृष्ण कुमार के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जमानत अर्जी पर सुनवाई से एक दिन पहले कार्रवाई
सीआरपीएफ जवान की हत्या के मामले में जेल में बंद कृष्ण कुमार की ओर से सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है। आरोपी ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से सेशन कोर्ट में जमानत अर्जी लगाई है,जिस पर मंगलवार को सुनवाई की तारीख तय है। इससे पहले इस मामले की सुनवाई हो प्रशासन ने आरोपी के खिलाफ एनएसए के तहत कार्रवाई कर दी। इससे अब आरोपी को जमानत मिलने में मुश्किल पैदा हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed