फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Now, "Kusum" will bloom in Chandrapal's faltering life.

Rampur News: चंद्रपाल की लड़खड़ाती जिंदगी में अब खिलेंगे ''''कुसुम''''

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Nov 2025 02:25 AM IST
विज्ञापन
Now, "Kusum" will bloom in Chandrapal's faltering life.
रामपुर। चंद्रपाल और कुसुम दोनों ही एक पैर से निशक्त थे। अपंगता शादी में बाधक बन रही थी लेकिन मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में दोनों एक हो गए। सात फेरे लेकर एक दूसरे का सहारा बन गए। दोनों परिवारों ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

भोट बक्काल के रहने वाले 30 वर्षीय चंद्रपाल बताते है कि जन्म से ही वह एक पांव से निशक्त है, लेकिन उन्होंने कभी इसको कमजोरी नहीं माना। हमेशा अपना हौसला और इरादे बुलंद रखे। पांव से दिव्यांग होने की वजह से वह पढ़ाई करने नहीं जा सके। अपने पिता हेतराम के साथ वह खेती किसानी में उनका हाथ बटा देते है। उनकी इस कमजोरी के लिए मां-पिता ने कभी उनका साथ नहीं छोड़ा और कंधे से कंधा मिलाकर साथ चले।
विज्ञापन

वह परिवार के इकलौते थे तो पिता ने उनकी शादी का विचार बना लिया। कई जगहों पर रिश्ते की बात चलाई, लेकिन हर जगह से उनकी अपंगता आड़े आ गई। इस बीच किसी रिश्तेदार ने अजीतपुर में रिश्ते की बात चलाने के लिए कहा तो परिवार कुसुम को देखने के लिए चला गया। कुसुम भी दाहिने पांव से निशक्त हैं और बैसाखी ही उनका सहारा बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों की समस्या एक होने के बाद एक दूसरे को संभालने के लिए परिवारों ने रिश्ता जोड़ दिया। सामूहिक विवाह में जब वह पहुंचे तो हर किसी की नजरें उन पर थी। बैसाखी के सहारे वह विवाह की वेदी तक पहुंचे और कुसुम संग विवाह रचाया। सामूहिक विवाह में इस जोड़े को हर किसी ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed