{"_id":"68e402df9097b4f48a0f3afc","slug":"now-is-last-chance-for-debate-in-amar-singh-case-2025-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अमर सिंह के मामले में अब बहस को अब अंतिम मौका; यतीमखाना बस्ती मामले में भी नहीं हो सकी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अमर सिंह के मामले में अब बहस को अब अंतिम मौका; यतीमखाना बस्ती मामले में भी नहीं हो सकी सुनवाई
Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: आकाश दुबे
Updated Mon, 06 Oct 2025 11:27 PM IST
सार
अजीमनगर थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज एक इंटरव्यू के दौरान सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : एएनआई (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज दिवंगत सपा नेता अमर सिंह के परिवार के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में सोमवार को सुनवाई नहीं हो सकी। अब इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। कोर्ट ने बहस के लिए बचाव पक्ष को अब अंतिम मौका दिया है।
विज्ञापन
अजीमनगर थाने में सपा नेता आजम खां के खिलाफ दर्ज एक इंटरव्यू के दौरान सपा के दिवंगत नेता अमर सिंह के परिवार पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले की सुनवाई इन दिनों कोर्ट में चल रही है। कोर्ट में इस मामले की सुनवाई सोमवार को भी होनी थी। बचाव पक्ष की ओर से अंतिम बहस की जानी है,लेकिन सोमवार को बहस के लिए अधिवक्ता नहीं पहुंचे,जिस पर मामले की सुनवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
कोर्ट ने बचाव पक्ष को अब बहस के लिए अंतिम मौका दिया है। इस मामले की सुनवाई आठ अक्तूबर को होगी। वहीं दूसरी ओर यतीमखाना बस्ती मामले में भी कोर्ट में सुनवाई होनी थी, लेकिन इस मामले में भी सुनवाई नहीं हो सकी। इस मामले की सुनवाई मंगलवार को होगी।
विज्ञापन