{"_id":"6abac5c8afb7e262df0109df","slug":"notices-issued-to-eo-and-bdo-over-negligence-regarding-igrs-complaints-rampur-news-c-282-1-rmp1027-181228-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर ईओ-बीडीओ को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: आईजीआरएस शिकायतों में लापरवाही पर ईओ-बीडीओ को नोटिस जारी
Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। आईजीआरएस पोर्टल पर आने वाली शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा में संतोषजनक आख्या न मिलने पर डीएम अजय कुमार द्विवेदी के निर्देश पर ईओ मिलक का तीन दिन और बीडीओ बिलासपुर का एक दिन का वेतन काटने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है, जबकि अधिशासी अधिकारी सिंचाई को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के निर्देश दिए गए हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई समीक्षा बैठक में डीएम ने कहा कि शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता पूरी करने के लिए न किया जाए। शिकायत में दर्ज तथ्यों के आधार पर पात्रता की जांच कर वास्तविक समस्या का समाधान कराया जाए। शिकायतकर्ता से संपर्क कर उसकी समस्या समझने और निस्तारण की जानकारी देने के भी निर्देश दिए। चौक मार्ग और सरकारी जमीन पर कब्जे से जुड़ी शिकायतों की समीक्षा करते हुए सभी बीडीओ को मौके पर जाकर स्थिति देखने को कहा। जरूरत के अनुसार खरंजा, सड़क या अन्य निर्माण कार्य कराकर समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि शिकायत के निस्तारण की गुणवत्ता मौके पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने अधिक शिकायत और असंतुष्ट फीडबैक वाले गांवों में अधिकारियों को खुद पहुंचकर शिकायतकर्ताओं से संवाद करने के निर्देश दिए। साथ ही कोई भी प्रकरण डिफॉल्टर श्रेणी में नहीं जाने देने को कहा। बैठक में सीडीओ गुलाब चंद्र, सीएमओ डॉ. दीपा सिंह आदि मौजूद रहे।