फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice to 22 schools running without recognition

Rampur News: बिना मान्यता के चल रहे 22 स्कूलों को नोटिस

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 14 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
Notice to 22 schools running without recognition
रामपुर। जिले में बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों में बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। अब शासन की सख्ती पर जिले में बिना मान्यता के चल रहे 22 स्कूलों को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है। स्कूल बंद नहीं करने पर शिक्षा विभाग की ओर से एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों की लापरवाही के कारण जिले में नगर क्षेत्र से लेकर देहात तक बिना मान्यता के स्कूल संचालित हो रहे हैं। इन स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया जा रहा है। स्कूल संचालक किसी दूसरे स्कूल में बच्चों का नामांकन कराकर अपने यहां पढ़ाई कर रहे हैं। मान्यता न होने के कारण स्कूलों में बिना नियमों के कम शिक्षित शिक्षक रख लिए जाते हैं और उनसे पढ़ाई कराई जाती है।
विज्ञापन

शासन की सख्ती होने पर शिक्षा विभाग हरकत में आया है। शासन ने बेसिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों को जिले में बिना मान्यता प्राप्त चल रहे स्कूलों की सूची 22 नवंबर तक उपलब्ध कराने और स्कूलों पर जुर्माना लगाने की निर्देश दिए हैं। जिसके अनुपालन में बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से कार्रवाई की जा रही है। जिले में चलाए गए अभियान में अब तक 22 स्कूल बिना मान्यता के संचालित होते मिले हैं। इनमें कुछ स्थानों पर पांचवी की मान्यता पर हाईस्कूल और आठवीं की मान्यता पर इंटरमीडिएट तक की कक्षाएं संचालित मिली हैं। ऐसे में विभाग की ओर से इन स्कूलों को नोटिस जारी करते हुए जवाब मांगा गया है। इसमें कहा गया है कि वह स्कूलों को जल्द बंद कर दें। ऐसा नहीं करने पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------------------
बिना मान्यता के चल रहे स्कूलों पर कार्रवाई की जा रही है। अब तक 22 की करीब स्कूल चिन्हित हुए हैं। यह अभियान 20 नवंबर तक जारी रहेगा।

-- संजीव कुमार, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed