फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Notice issued to nine employees for non-collection of revenue

Rampur News: राजस्व वसूली न होने पर नौ कर्मियों को नोटिस जारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 02:25 AM IST
विज्ञापन
Notice issued to nine employees for non-collection of revenue
रामपुर। रामपुर नगर पालिका में कर विभाग की व्यवस्थाएं पूरी तरह से ठप पड़ी हुई हैं। बकाया जमा न होने के चलते अब लापरवाही की शिकायत उच्चाधिकारियों तक पहुंच रही है। ईओ ने नौ कर्मियों को नोटिस जारी कर वसूली करने के सख्त निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में कर विभाग पर सभी मकानों और दुकानों के साथ पानी, गृहकर वसूलने की जिम्मेदारी है। एक साल से इस विभाग में वसूली प्रक्रिया में लापरवाही बरती जा रही है। कर्मचारियों की कमी के चलते पालिका को आर्थिक क्षति पहुंच रही है। पिछले साल का नगर पालिका का तीन करोड़ रुपये कर बकाया है।
विज्ञापन

पालिका कर्मी कर वसूलने में ढिलाई बरत रहे हैं। मौजूदा समय में एक राजस्व कर निरीक्षक के हवाले पूरी टैक्स प्रक्रिया है। अभी हाल ही में मुरादाबाद मंडल की बैठक में जब राजस्व वसूली की समीक्षा की गई तो नगर पालिका रामपुर काफी अधिक पिछड़ा हुआ था। इसको लेकर ईओ दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने विभाग के नौ कर्मियों को नोटिस जारी कर कार्य में सुधार के निर्देश दिए हैँ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed