{"_id":"5dee96468ebc3e87a359417e","slug":"notice-from-crpf-to-25-persons-rampur-news-mbd3322637128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ की ओर से 25 लोगों को जारी किया गया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ की ओर से 25 लोगों को जारी किया गया नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। सीआरपीएफ की ओर से बफर जोन के लिए अधिग्रहीत की गई भूमि पर नालियों का पानी रोकने के लिए 25 लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं। गंदे पानी की वजह से सीआरपीएफ जवानों के साथ ही उनके परिवारों के सदस्यों को डेंगू और मलेरिया जैसी घातक बीमारियां हो रही हैं। ऐसे में नालियों के पानी को तुरंत रोकने के निर्देश दिए गए हैं।
मामला सीआरपीएफ कैंप का है। यहां सीआरपीएफ के चारों ओर से बफर जोन बनाने के लिए जमीन का अधिग्रहण करने की कार्यवाही की जा रही है। आगापुर और टिकटगंज की 9.48 हेक्टेयर जमीन का चिन्हांकन कर दिया गया है, जिसमें जिला प्रशासन की ओर से मदद की गई थी। लेकिन, अधिग्रहीत जमीन में टिकट कालोनी एवं आगापुर के बाशिंदों के घरों का गंदा पानी जा रहा है। इससे सीआरपीएफ जवानों एवं उनके परिवारों के लोगों को डेंगू एवं मलेरिया जैसी बीमारियां हो रही हैं। वहां जमे गंदे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। ऐसे में सीआरपीएफ कैंप के साथ ही जवानों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही है। यही वजह है जो सीआरपीएफ की ओर से 25 लोगों को नालियों का पानी रोकने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं, जिससे हड़कंप मच गया है। साथ ही प्रशासनिक स्तर पर भी पानी रोकने के लिए सहयोग करने के लिए कहा गया है।