फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   note bandi

बैंकों पर ताले और एटीएम भी लॉक, जेब खाली

Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Mon, 21 Nov 2016 12:52 AM IST
विज्ञापन
note bandi
रामपुर में रविवार को एसबीआई की मुख्य शाखा में एटीएम पर लाइन में लगे लोग। अमर उजाला

विज्ञापन

रविवार का दिन पब्लिक के लिए भारी रहा। बैंकों पर ताले लटके हुए थे और एटीएम भी चालू नही थे। खाली हो चुकी जेबों में घर का खर्च चलाने के लिए लोग एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक लोग दौड़ लगा रहे थे,लेकिन कहीं भी राहत नहीं मिल रही थी। लोगों की परेशानी लगातार बढ़ रही है। वहीं शहर के कुछ निजी डिपार्टमेंटल स्टोर में प्लास्टिक मनी से जमकर खरीदारी की गई। 

नोटबंदी के बाद हर वर्ग पर इसका बुरा असर देखा जा रहा है। आम लोग इससे कुछ ज्यादा ही प्रभावित हुए हैं। नोटबंदी के 12 दिन गुजर चुके हैं। मगर, लोगों को राहत नहीं मिल रही है। बैकों पर हर रोज लगने वाली कतार कम होती नहीं दिख रही हैं। घोषणाएं तमाम हो चुकी हैं,लेकिन पब्लिक को कहीं भी राहत नहीं है,जिससे हालात लगातार नाजुक होते जा रहे हैं। 
विज्ञापन


रविवार को छुट्टी का दिन था,लेकिन इस दिन भी राहत नहीं मिल पा रही थी। बैंकों में ताले ताले लटके हुए थे तो एटीएम भी चालू नहीं थे। जरूरत भर का खर्चा चलाने के लिए कैश की जरूरत पड़ रही थी,लेकिन कैश हाथ नहीं आ रहा था। लोग कभी इस एटीेएम पर तो कभी दूसरे एटीएम पर दौड़ लगा रहे थे। मगर, किसी भी एटीएम पर कोई कैश नहीं मिल पा रहा था। लोग भटक रहे थे,लेकिन सभी की हालत एक जैसी नजर आ रही थी। कोई एटीएम बंद था तो किसी का शटर खुला हुआ था लेकिन कैश नहीं था। एटीएम में कैश न होने से लोग भटकते हुए नजर आए,जिससे लोगों को खासी दिक्कत आती रही। लोगों की दिक्कत को कोई समझने की कोशिश नहीं कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed