फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   not submit maps

34 उद्यमियों ने जमा नहीं किए नक्शे

Tue, 19 Apr 2016 01:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 19 Apr 2016 01:25 AM IST
विज्ञापन
शहर के 34 उद्यमियों ने भूखंडों के मानचित्रों को जमा नहीं किया है। रामपुर विकास प्राधिकरण अब इन उद्यमियों पर शिकंजा कसेगा। इसके लिए आरडीए ने अपनी रिपोर्ट तैयार करते हुए प्रशासन को भेजने की कवायद शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रोशनबाग और अजीतपुर औद्योगिक अस्थान है। इन स्थानों पर उद्यमियों को भूखंड आवंटित किए गए थे, ताकि वे यहां पर औद्योगिक इकाइयां लगा सकें लेकिन तमाम उद्यमियों ने इन    प्लाटों पर कोठियां खड़ीं कर लीं और औद्योगिक इकाइयां नहीं लगाईं। नगर विकास मंत्री आजम खां की नाराजगी के बाद प्रशासन ने पिछले दिनों 29 उद्यमियों के भूखंडों को निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए थे, वहीं दूसरी ओर आरडीए की ओर से    भी इन भूखंडों के मानचित्र  मांगे थे, जिसके लिए दोनों स्थानों के 73 उद्यमियों को नोटिस जारी किए गए  थे, लेकिन तमाम कोशिशों के बाद भी कुछ उद्यमियों ने नक्शे जमा नहीं किए, जिस  पर आरडीए ने सभी को अंतिम नोटिस जारी किया था। अंतिम नोटिस केबाद उद्यमियों में खलबली मच गई थी।
विज्ञापन


अजीतपुर और रोशनबाग के उद्यमियों को मानचित्र जमा करने के लिए 18 अप्रैल तक का अल्टीमेटम दिया था जो कि पूरा हो गया।   सोमवार को दिन भर उद्यमी नक्शे जमा कराने के लिए पहुंचते रहे। फिलहाल मोहलत खत्म हो गई है। आरडीए के अफसरों के  मुताबिक अजीतपुर के 29 में से 17 जबकि अजीतपुर   में 44 में से 22 ने मानचित्र जमा कर दिया है।  कुल 39 उद्यमियों ने ही नोटिस का जवाब देते हुए नक्शे जमा किए   हैं। कुल 34 उद्यमियों ने फिलहाल नक्शे जमा नहीं किए हैं।  इन लोगों ने अभी और  वक्त मांगा है। फिलहाल आरडीए प्रशासन को इस                   मामले की रिपोर्ट भेज रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed