फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nomination in saidpur

चालान जमा करने को लेकर ब्लाक दफ्तर में हंगामा

Sun, 22 Nov 2015 12:42 AM IST
ब्यूूराे/रामपुर
ब्यूूराे/रामपुर Updated Sun, 22 Nov 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
nomination in saidpur
सैदनगर में तीसरे चरण के नामांकन की प्रक्रिया के दौरान शनिवार को हंगामा खड़ा हो गया। चालान राशि जमा कराने को लेकर ब्लाक दफ्तर में ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। इस दौरान उनकी एसडीएम से भी नोकझोंक हो गई। हंगामा बढ़ते देख पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया। यहां पर काफी देर तक हंगामे की स्थिति रही।
विज्ञापन



बाद में किसी तरह अफसरों ने तीन अलग काउंटर खोलकर जमानत राशि जमा करने की व्यवस्था कराई थी,जिसके बाद मामला शांत हुआ। तीसरे चरण के तहत ब्लाक दफ्तर में शनिवार की सुबह से ही नामांकन पत्र दाखिल करने का काम शुरू किया गया था। नामांकन दाखिल करने का काम सुबह से शुरू हुआ, जो देर शाम तक जारी रहा।
विज्ञापन



इस दौरान ब्लाक दफ्तर पर भीड़ जमा हो गई। प्रत्याशियों को जमानत राशि चालान फार्म के जरिए बैंकों में जमा करनी होती है, लेकिन बैंकों में भी चालान राशि जमा करने वालों की भीड़ लगी हुई थी। अफरातफरी के बीच उम्मीदवार और उनके समर्थक चालान राशि जमा करने को भटकते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



वहीं, जब काफी देर तक बैंकों में नंबर नहीं आया तो ग्रामीणों व उम्मीदवारों ने ब्लाक दफ्तर में ही जमानत राशि जमा कराने की मांग शुरू कर दी। प्रधान पद के उम्मीदवार नरेंद्र कुमार गुप्ता ने अफसरों से मुलाकात कर जमानत राशि ब्लाक दफ्तर में ही जमा कराने की मांग रखी,जिस पर आरओ ने इससे इंकार कर दिया।


उन्होंने नियमों का हवाला देते हुए चालान के जरिए ही बैंकों में ही धनारशि जमा कराने की बात कही। इसी को लेकर हंगामा शुरू हो गया। इस बीच एसडीएम को मा्मले की जानकारी दी गई। एसडीएम टांडा युगराज सिंह भी ब्लाक दफ्तर में पहुंच गए। इस दौरान एसडीएम व प्रत्याशी और उनके समर्थको के बीच जमकर नोकझोंक हुई।


 प्रत्याशियों व समर्थकों का कहना था कि ब्लाक दफ्तर में ही जमानत राशि जमा की जाए,जबकि अफसर इससे इंकार करते रहे।  पुलिस ने यहां हंगामा कर रहे लोगों को खदेड़ दिया,जिससे अफरातफरी मच गई। आनन-फानन में कुछ देर तक नामांकन दाखिल करने पहुंचे लोगों में अफरातफरी मच गई।



बाद में एसडीएम युगराज सिंह व आरओ गोविंद सिंह केआदेश पर ब्लाक दफ्तर में ही जमानत राशि जमा कराने की व्यवस्था कराई गई,जिसके बाद हंगामा कर रहे लोग शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed