फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nodal officer supplies tested oxygen cylinders

नोडल अधिकारी ने परखी ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 17 May 2021 10:04 PM IST
विज्ञापन
Nodal officer supplies tested oxygen cylinders
रामपुर। नोडल अधिकारी ने कलक्ट्रेट स्थित इंटीग्रेटेड कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ऑक्सीजन की आपूर्ति आदि के बारे में विस्तार से जानकारी की।
विज्ञापन

सोमवार को जिले में नोडल अधिकारी एल वेंक्टेश्वर लू कलेक्ट्रेट आ गए। यहां उन्होंने कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान नोडल अधिकारी ने सेंटर में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों से उनके कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की। कोविड-19 संक्रमित मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त करने की स्थिति एवं ऑक्सीजन सिलिंडरों की आपूर्ति के साथ-साथ होम आइसोलेशन वाले मरीजों को मेडिकल किट की उपलब्धता एवं उनके स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग आदि के बारे में मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सहित अन्य अधिकारियों से जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा कि होम आइसोलेशन में रहकर अपना इलाज करा रहे मरीजों के स्वास्थ्य की नियमित रूप से मॉनिटरिंग होनी चाहिए। साथ ही ऑक्सीजन की आवश्यकता वाले मरीजों को निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार त्वरित रूप से ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने कहा कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। जनपद में किसी भी व्यक्ति के सामने खाद्य सामग्री का संकट न उत्पन्न होने पाए इस पर भी विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed