{"_id":"68ffd59d464766133c060e9d","slug":"nodal-officer-said-action-will-be-taken-if-there-is-negligence-in-development-works-rampur-news-c-282-1-rmp1004-156610-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नोडल अधिकारी बोले, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नोडल अधिकारी बोले, विकास कार्यों में लापरवाही की तो होगी कार्रवाई
Tue, 28 Oct 2025 01:57 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 28 Oct 2025 01:57 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के प्रमुख सचिव एवं जिले के नोडल अधिकारी सुभाष चन्द्र शर्मा ने विकास कार्यों व कानून व्यवस्था की समीक्षा करते हुए जिले में विकास के कार्यों में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।
विकास भवन सभागार में आयोजित बैठक में नोडल अधिकारी ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी अपने-अपने कार्यों को शासन की मंशानुरूप समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण रूप से पूर्ण करें। समीक्षा के दौरान उन्होंने सामुदायिक शौचालयों के संबंध में निर्देशित किया कि ग्राम पंचायतों में निर्मित शौचालयों का विशेष सत्यापन कराया जाए।
नोडल अधिकारी ने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी को निर्देश दिए कि आरपीडब्ल्यूए एप के अंतर्गत सभी दिव्यांगजन का पंजीकरण एवं अद्यतन कार्य पूर्ण किया जाए। उन्होंने जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी से दिव्यांग पेंशन योजनाओं की स्थिति की जानकारी ली।
विज्ञापन
उन्होंने बायोमेडिकल उपकरणों के रख-रखाव की भी समीक्षा की। समीक्षा के दौरान नोडल अधिकारी ने श्रम विभाग की जनकल्याणकारी योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर बल दिया। उन्होंने एआर कोऑपरेटिव को निर्देशित किया कि जनपद में अनाज भंडारण क्षमता बढ़ाने हेतु आवश्यक कदम उठाए जाएं। इस मौके पर डीएम जोगिंदर सिंह व एसपी विद्या सागर मिश्र के साथ ही सीडीओ नंद किशोर कलाल समेत अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।