फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   No trace of teenager swept away in Kosi even after 60 hours.

Rampur News: कोसी में बहे किशोर का 60 घंटे बाद भी सुराग नहीं

Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Mon, 14 Sep 2026 12:22 AM IST
विज्ञापन
No trace of teenager swept away in Kosi even after 60 hours.
टांडा। ग्राम सहरिया लक्खा स्थित छुट्टन शाह मियां की मजार के पास शुक्रवार को कोसी नदी में बहे 15 वर्षीय किशोर मोहम्मद अहद का 60 घंटे बीतने के बाद भी कोई सुराग नहीं मिल सका है।
विज्ञापन

एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम लगातार नदी में उसकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक सफलता नहीं मिली। उधर, किशोर के घर पर परिजनों को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिवार के लोग अहद के सकुशल मिलने की आस लगाए बैठे हैं।
विज्ञापन

ग्राम मोहनपुरा निवासी मोहम्मद अहद शुक्रवार को अपने चाचा बबलू समेत अन्य रिश्तेदारों के साथ पिकअप से सहरिया लक्खा स्थित मजार पर हाजिरी देने आया था। हाजिरी के बाद अहद और उसके रिश्तेदार कोसी नदी में नहाने चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी दौरान चार लोग अचानक गहरे पानी में डूबने लगे। शोर मचने पर मौके पर मछली पकड़ रहे ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर तीन लोगों को बचा लिया, लेकिन अहद तेज बहाव में बह गया। इसके बाद से ही उसकी तलाश जारी है।
किशोर की तलाश में एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम नदी के संभावित स्थानों को खंगाल रही है। प्रशासनिक टीम भी मौके पर मौजूद रहकर अभियान की जानकारी ले रही है। तहसीलदार निश्चय कुमार और हल्का लेखपाल मोनू समेत प्रशासनिक अमला लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है। काफी प्रयास के बाद भी किशोर का पता नहीं चलने से परिजनों की बेचैनी बढ़ती जा रही है।

वहीं, अहद के घर पर रिश्तेदारों, परिचितों और ग्रामीणों का पहुंचना जारी है। लोग परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं और किशोर के मिलने की उम्मीद जता रहे हैं। परिजन नदी में तलाश अभियान की हर जानकारी लेने के लिए बेचैन हैं। मां-बाप और परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। हर गुजरते घंटे के साथ उनकी उम्मीद और चिंता दोनों बढ़ती जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed