फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no hesitation demonstration in collectraite

अब कलक्ट्रेट के आसपास नहीं होगा धरना-प्रदर्शन

Thu, 28 Jun 2018 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Thu, 28 Jun 2018 12:27 AM IST
विज्ञापन
no hesitation demonstration in collectraite
कलक्ट्रेट परिसर का औचक निरीक्षण करते डीएम।

विज्ञापन
 अब कलक्ट्रेट, गांधी समाधि, आंबेडकर पार्क समेत अन्य सार्वजनिक स्थानों पर धरना-प्रदर्शन नहीं किया जा सकेगा। यदि किसी को धरना-प्रदर्शन करना है तो उसके लिए उसे माला सिनेमा रोड स्थित जु्ल्फेकार हाकी मैदान में जाना होगा।
प्रशासन ने इस मैदान का चयन धरना स्थल के लिए किया है। इसके अलावा तहसीलों में भी धरना स्थल का अलग से चयन किया गया है। इन सभी का प्रस्ताव प्रशासन ने शासन को भेज दिया गया है। 
विज्ञापन


अपनी मांगों को उठाने के लिए जनप्रतिनिधि से लेकर आम जनता तक धरना-प्रदर्शन करती है। ज्यादातर लोग अपनी आवाज को अफसरों तक पहुंचाने के लिए कलक्ट्रेट या फिर कलक्ट्रेट के गेट के बाहर प्रदर्शन करते हैं। इसके अलावा आंबेडकर पार्क, गांधी समाधि का भी इस्तेमाल धरना-प्रदर्शन के लिए किया जाता है,लेकिन अब यूपी सरकार ने सार्वजनिक स्थानों पर धरना प्रदर्शन करने पर रोक लगाते हुए प्रत्येक जिला व तहसील मुख्यालयों पर इसके लिए अलग से स्थान चयनित करने का आदेश जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासन ने जिला मुख्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन के लिए माला सिनेमा रोड स्थित जु्ल्फेकार हाकी मैदान का चयन किया है। इसके अलावा कोई भी व्यक्ति कहीं पर भी प्रदर्शन नहीं कर सकेगा। इस मैदान पर धरना प्रदर्शन करने के लिए प्रशासन की अनुमति लेनी होगी। इसके बाद ही धरना प्रदर्शन किया जा सकेगा।


प्रशासन ने इस जमीन का चयन कर शासन को प्रस्ताव भेज दिया है। नगर मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश तिवारी ने बताया कि जिला मुख्यालय पर केवल जुल्फेकार हाकी मैदान में ही प्रदर्शन किए जा सकेंगे। गांधी समाधि, आंबेडकर पार्क पर धरना नहीं दिया जा सकेगा। इस तरह का प्रस्ताव भेज दिया गया है। जल्द ही शासन से अनुमति मिलने के बाद इस व्यवस्था को लागू कर दिया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed