फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   no enrollment for mpseat

पहले दिन एक भी नामांकन नहीं, दस पर्चों की हुई बिक्री

Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM IST
vijendra pratap अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Published by: vijendra pratap Updated Thu, 28 Mar 2019 11:31 PM IST
विज्ञापन
no enrollment for mpseat
रामपुर में भाजपा प्रत्याशी के लिए नामांकन पत्र खरीदते भाजपा जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी व अन्य भाजपाई। - अमर उजाला

विज्ञापन
लोकसभा के तीसरे चरण के चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई। पहले दिन एक भी नामांकन नहीं भरा गया, लेकिन दस पर्चों की बिक्री जरूर हुई। भाजपा प्रत्याशी जयाप्रदा  के लिए भाजपा नेताओं ने पर्चा खरीदा। भाजपा विधायक राजबाला के पति दिलीप सिंह ने भी अपने लिए पर्चा खरीदा है। इसको कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। मेटल डिटेक्टर के बीच से पर्चा खरीदने के लिए लोगों को आना पड़ा। 

लोकसभा चुनाव के लिए गुरुवार से नामांकन प्रक्रिया शुरु हो गई है। इसके लिए कलक्ट्रेट में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त रहे। कचहरी चौराहे पर ही बैरिकेडिंंग की गई थी, जहां से किसी भी वाहन को प्रवेश नहीं दिया जा रहा था। कचहरी के गेट के भीतर पर तीन घेरे की सुरक्षा रही। पहले दिन सिर्फ नामांकन पत्र खरीदने वाले ही आए। सबसे पहले भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी जयाप्रदा के लिए जिलाध्यक्ष मोहन लाल सैनी, लघु उद्योग प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय संयोजक आकाश सक्सेना , जुगेश आरोड़ा कुक्कू पहुंच गए।
विज्ञापन


उन्होंने जयाप्रदा के लिए नामांकन पत्रों के तीन सेट खरीदे। इसके साथ ही मिलक विधायक राजबाला के प्रति दिलीप सिंह ने भी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन पत्रों के दो सेट खरीद लिए। इसके अलावा जय जवान, जय किसान पार्टी से वीरपाल, जनसेवा सहायक पार्टी से जगत सिंह, माइनॉरटिज डेमोक्रेटिक पार्टी से अरशद वारसी, खुसरो सेना के शाकिर के साथ-साथ शाहिद अली, ब्रह्मस्वरूप, मोहम्मद रेहान और मोहसिन खां ने भी नामांकन पत्र खरीदे। इस बीच सभी को मेटल डिटेक्टर से होकर जाना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed