{"_id":"60b7b3a88ebc3e37fc050b08","slug":"nither-farmer-clean-up-kurpan-canal-rampur-news-sml372332317","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों ने कुर्पण कूहल को किया चकाचक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों ने कुर्पण कूहल को किया चकाचक
विज्ञापन
नित्थर (कुल्लू)। कुर्पण कूहल कृषक किसान संघ के सभी किसान और बागवानों ने मिलकर अहम मुहिम चलाई गई। इसके तहत सभी किसानों की कड़ी मेहनत के बाद आरडी नंबर 10/550 से आरडी नंबर 10/750 तक जमा गाद और मिट्टी को कूहल से बाहर निकालकर चकाचक बनाया। इस जगह पर कूहल में दो फीट तक मिट्टी जमा थी, जिसकी वजह से पानी अपने स्थान तक नहीं पहुंचता था और जगह-जगह से बाहर निकल रहा था।
इस कार्य में मुख्य रूप से ओलिनाला, मकडू, भालसी, बजराह, पिपलहट्टी और निरमंड गांव के लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। वहीं किसानों में जलशक्ति विभाग के प्रति भारी रोष देखने को मिला। स्थानीय किसानों के मुताबिक 10 से 11 साल तक कई जगह पर मिट्टी और गाद भरने से पानी जगह-जगह बाहर निकल रहा है, पर विभाग इसकी कोई सुध नहीं ले रहा है। आज भी कुर्पण नहर की स्थिति बेहद खराब है।
जगह-जगह झाड़ियां हैं और पानी का रिसाव हो रहा है। किसानों को खेतीबाड़ी के लिए सिंचाई का लाभ नहीं मिल रहा है। कृषक संघ निरमंड ने सभी किसानों का आभार जताया है और आगामी समय में भी इस तरह सहयोग करने की उम्मीद जताई। इस अवसर पर संघ के प्रधान प्रदीप स्नेही, उपप्रधान प्रेम सिंह राठौर, सचिव दीपेश आनंद, कोषाध्यक्ष दीपक शर्मा, मुख्य सलाहकार भलकु राम सहित अन्य मौजूद रहे।