फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Night diwan decorated in gurmat samagam

गुरमत समागम में सजा रात्रि दीवान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jan 2021 12:56 AM IST
विज्ञापन
Night diwan decorated in gurmat samagam
रामपुर में श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के 354 वें प्रकाशोत्सव पर गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार में क? - फोटो : RAMPUR
रामपुर। श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश दिवस के अवसर पर गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार प्रबंधक कमेटी की ओर से 71वें गुरमत समागम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें सोमवार को दिन में समूह साध संगत का आयोजन हुआ तो रात में रात्रि दीवान सजा।
विज्ञापन

प्रबंधक कमेटी गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार की ओर से साहिबे कमाल श्री गुरु गोबिंद सिंह जी महाराज के 354वें प्रकाश पर्व पर 71वें गुरमत समागम का शुभारंभ शनिवार से किया गया। इस अवसर पर शनिवार को नगर कीर्तन निकाला गया। इसके बाद रविवार तीन जनवरी को सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में सुबह पांच बजे से 10 बजे तक पाठ नितनेम, कीर्तन आसां दी वार एवं अरदास हुई और फिर अमृत संचार हुआ। जिसमें 32 लोगों ने अमृतपान किया। गुरमत समागम में सोमवार को सुबह शास्त्री नगर मोहल्ले स्थित गुरुद्वारे में समूह साध संगत का आयोजन हुआ। जिसमें रागी जत्थों ने संगत को निहाल किया। इसके बाद दोपहर से गुरु का अटूट लंगर बरता गया। इसके बाद रात में सिविल लाइंस स्थित गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में रात्रि दीवान सजा। जिसमें रागी जत्थों ने गुरु की महिमा का वर्णन किया और संगत को निहाल किया। गुरमत समागम के अंतिम दिन मंगलवार को दिन का दीवान गुरुद्वारा गुरुनानक दरबार में सजेगा और शाम सात बजे से रात्रि दीवान सजेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed