फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nh-74 now touch rampur

हरिद्वार-बरेली की राह होगी और आसान

Fri, 29 Jan 2016 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 29 Jan 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन
nh-74 now touch rampur
अब स्वार और बिलासपुर के लोगों के लिए हरिद्वार और बरेली की राह और आसान हो जाएगी। हरिद्वार को बरेली से जोड़ने वाला नेशनल हाईवे (एनएच)-74 रामपुर के स्वार और बिलासपुर तहसील से होकर गुजरेगा। हाईवे पर काशीपुर और रुद्रपुर के बीच बाईपास बनाया जा रहा है, बाईपास स्वार से होकर गुजरेगा।
विज्ञापन



इसी तरह से इसका कुछ हिस्सा बिलासपुर से भी होकर गुजरेगा। इसके लिए स्वार और बिलासपुर में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। नेशनल हाईवे डेवलपमेंट प्रोजेक्ट (एनएचडीपी) फेज- चार के तहत एनएच-74 के चौड़ीकरण का काम शुरू हुआ है।
विज्ञापन



प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी (सीसीईए) की मीटिंग में इस प्रस्ताव को मंजूर दी जा चुकी है। एनएच-74 के नगीना-काशीपुर सेक्शन पर फोरलेनिंग के लिए 2,535.54 करोड़ रुपये मंजूर किया जा चुका है। ये प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग, प्रिक्योर्मेंट एंड कंस्ट्रक्शन बेसिस पर पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य यूपी और उत्तराखंड की बुनियादी सुविधाओं में सुधार करना है। 333 किलोमीटर लंबे इस हाईवे को रामपुर के स्वार और बिलासपुर क्षेत्र से जोड़ा जाएगा। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से स्वार क्षेत्र में बाईपास तैयार किया जाएगा। बाईपास स्वार क्षेत्र के पट्टीकला, शेखुपुरा, मिलक नौ खरीद, मानपुर उत्तरी गांव से गुजरेगा।


बिलासपुर क्षेत्र के डिबडिबा गांव से भी ये हाईवे गुजरेगा। इसके लिए 34.36 हेक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा। अधिग्रहण के लिए प्रशासन की ओर से कवायद तेज कर दी गई है। स्वार क्षेत्र के चार और बिलासपुर क्षेत्र के एक गांव के कुल 60 किसानों की जमीन अधिग्रहीत की जाएगी।


अधिग्रहण के लिए प्रशासन की ओर से किसानों को नोटिस जारी करने का काम शुरू कर दिया गया है। इसके लिए किसानों को मुआवजा देने के लिए भी शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बाईपास बनने के बाद उत्तराखंड-देहरादून, हरिद्वार, यूपी के बिजनौर के नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, काशीपुर, बरेली, पीलीभीत और सितारगंज क्षेत्र जुड़ेंगे।


रामपुर में स्वार क्षेत्र के पट्टीकला, शेखुुपुरा, मिलक नौ खरीद, मानपुर उत्तरी (अनुमानित दूरी-दस किलोमीटर)। बिलासपुर क्षेत्र का डिबडिबा से गुजरेगा बाईपास। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से देहरादून और यूपी के सितारगंज को जोड़ने के लिए बनाए जाने वाले हाईवे का अब नंबर बदल दिया गया है।


शासन की ओर से जारी की अधिसूचना के मुताबिक पहले इस मार्ग का नंबर 74 हुआ करता था, लेकिन बाद में इस मार्ग का नंबर 734 कर दिया गया है। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण के लिए सरकार की ओर से 2535.34 करोड़ रुपये खर्च करने का प्रस्ताव रखा है।



इसके लिए शासन की ओर से चौथे चरण के लिए केंद्र सरकार की ओर से इस प्रोजेक्ट को मंजूरी मिल गई है। इसके बाद ही आगे की कार्रवाई शुरू की गई है। स्वार क्षेत्र के बाशिंदों को यहां पर बाईपास बनने से काफी सहूलियत होगी। यहां के लोगों को सीधे देहरादून और हरिद्वार से जोड़ दिया जाएगा। उन्हें यहां जाने के लिए ऊधमसिंहनगर नहीं जाना होगा। स्वार क्षेत्र से गुजरने वाले बाईपास से ही सुविधा मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed