फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Newlight Club beat Tanda Titans by 55 runs to advance to the next round.

Rampur News: न्यूलाइट क्लब ने टांडा टाइटन को 55 रन से हराकर अगले दौर में बनाई जगह

Tue, 26 May 2026 01:45 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Updated Tue, 26 May 2026 01:45 AM IST
विज्ञापन
Newlight Club beat Tanda Titans by 55 runs to advance to the next round.
टांडा। नगर के मंसब अली स्पोर्ट स्टेडियम में आयोजित जाफर अली मेमोरियल नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के तीसरे मुकाबले में न्यूलाइट क्लब ने टांडा टाइटन क्लब को 55 रन से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
विज्ञापन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूलाइट क्लब ने निर्धारित 16 ओवर में आठ विकेट पर 145 रन बनाए। टीम की ओर से अफ्फान ने 34 और नयन गुप्ता ने 25 रन की पारी खेली। टांडा टाइटन की ओर से तालिब और रवि ठाकुर ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन

146 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टांडा टाइटन की टीम 14.2 ओवर में 90 रन पर सिमट गई। कमरुद्दीन ने 35 और रिहान ने 12 रन बनाए। टीम को अतिरिक्त के रूप में 18 रन मिले। न्यूलाइट क्लब के जावेद लालू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। मैच के मुख्य अतिथि राइस मिलर मकसूद और महमूद मल्ला रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मैच में अंपायरिंग नाजिम फरीदी और ज़ुबैर आलम ने की। कमेंट्री मोहम्मद सईद सागर, जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने की, जबकि ऑनलाइन स्कोरिंग मौलाना जुनैद और आकिब गुल ने संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed