{"_id":"69792a98b2d9c5855e0257af","slug":"new-executive-committee-of-lns-club-takes-charge-rampur-news-c-15-1-mbd1058-821134-2026-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: एलएनएस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: एलएनएस क्लब की नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार
Wed, 28 Jan 2026 02:44 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Wed, 28 Jan 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
स्थापना दिवस पर हुए कई कार्यक्रम, क्लब के नए सदस्यों ने शपथ ली
अमर उजाला ब्यूरो
रामपुर। एलएनएस क्लब ऑफ रामपुर ग्रेटर का स्थापना दिवस सोमवार एक रेस्टोरेंट में धूमधाम से मनाया गया। इसके बाद नई कार्यकारिणी ने कार्यभार ग्रहण किया।
दीप प्रज्वलन के बाद समयबद्धता प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें वीरांगना मांगलिक विजेता रहीं। विभा मांगलिक एवं वीरांगना मांगलिक ने गायत्री मंत्र का अनुष्ठान कराया, जबकि सचिव बबिता गुप्ता ने ध्वज वंदना कराई।
डीपीसी विजया बिष्ट ने क्लब में शामिल नए सदस्यों को शपथ दिलाई। इसके बाद बोर्ड सदस्यों, अध्यक्ष निर्मल कौर, सचिव बबिता गुप्ता और कोषाध्यक्ष रजनी सिंघल को पट्टे तथा मालाएं पहनाकर नई कार्यकारिणी का गठन किया गया।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वीरांगना मांगलिक, निशि अग्रवाल, रागिनी अग्रवाल एवं रजनी सिंघल ने पहाड़ी नृत्य प्रस्तुत किया, तो अलका चांदीवाला और पिंकी अरोरा ने युगल नृत्य से समा बांधा।
विज्ञापन
बेकार सामान से उपयोगी वस्तु प्रतियोगिता में राधा गुप्ता प्रथम, रानी श्रीवास्तव द्वितीय व नीलम रस्तोगी तृतीय स्थान पर रहीं। सरप्राइज गेम में सभी ने उपहार जीते। यहां पूनम जैन,अध्यक्ष निर्मल कौर,मोनिका अग्रवाल, विनीता अग्रवाल, विभा मांगलिक आदि मौजूद रहे।