{"_id":"69125307dff3dd94af0af657","slug":"negligence-in-voter-list-will-not-be-tolerated-dm-rampur-news-c-15-1-mbd1058-768555-2025-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतदाता सूची में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतदाता सूची में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त : डीएम
Tue, 11 Nov 2025 02:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Tue, 11 Nov 2025 02:33 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। डीएम एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार द्विवेदी ने विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर बैठक की। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने या हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो और कोई भी अपात्र व्यक्ति मतदाता सूची में शामिल न होने पाए।
डीएम ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों से पूरी जिम्मेदारी के साथ कार्य करने को कहा। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देश दिए कि वोटर कार्ड बनने के दौरान आधार कार्ड, पासपोर्ट, पैन कार्ड आदि का सत्यापन कराएं। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कठोर कार्यवाही की जाएगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।