{"_id":"6809496765ab3a29130b3176","slug":"neet-on-4th-nine-exam-centers-created-rampur-news-c-282-1-rmp1007-144095-2025-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: नीट चार को, नौ परीक्षा केंद्र बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: नीट चार को, नौ परीक्षा केंद्र बनाए
Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Thu, 24 Apr 2025 01:41 AM IST
विज्ञापन
रामपुर। डॉक्टर बनने के लिए मेडिकल काॅलेज में प्रवेश के लिए एनटीए की ओर से नीट की परीक्षा चार मई को रामपुर में भी होगी। इसके लिए जिले के नौ कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य को नोडल अधिकारी बनाया गया है। इस परीक्षा में करीब 2700 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। एनटीए यानि राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी की ओर से हर साल मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए नीट का आयोजन किया जाता है। एनटीए की ओर से इस साल की प्रवेश परीक्षा चार मई को कराने का ऐलान किया गया है। इस ऐलान के मुताबिक चार मई को यह परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। एनटीए की ओर से आयोजित होने वाली इस परीक्षा के लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
परीक्षा रामपुर में भी आयोजित की जाएगी। रामपुर में आयोजित होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य अजय कुमार गुप्ता को नोडल अधिकारी बनाया गया है।
चार मई को होने वाली परीक्षा के लिए जिले के नौ सरकारी कॉलेजों को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा केंद्र बनाने के लिए शिक्षा विभाग से संपर्क साधा गया है। परीक्षा एनटीए के नियमों के अनुसार कड़ी निगरानी में कराई जाएगी। इस परीक्षा में 2700 परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे।