{"_id":"695834141d4fe76d2402a6fa","slug":"ncert-books-will-be-included-in-class-four-rampur-news-c-282-1-rmp1027-161278-2026-01-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: कक्षा चार में शामिल होंगी एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: कक्षा चार में शामिल होंगी एनसीईआरटी की किताबें
विज्ञापन
परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में उठाया गया कदम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर। परिषदीय विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नए शैक्षिक सत्र से कक्षा चार में भी राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) की किताबें लागू की जा रही हैं। इन किताबों को सत्र प्रारंभ होते ही विद्यार्थियों को उपलब्ध कराया जाएगा। इसके लिए अभी से तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
शिक्षा विभाग की योजना के तहत वर्ष 2027 से कक्षा पांच की पढ़ाई भी पूरी तरह एनसीईआरटी पाठ्यक्रम के अनुसार कराई जाएगी। इससे परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को और अधिक बेहतर किया जा सकेगा। शिक्षा विभाग के इस फैसले से न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि शिक्षकों को भी एक समान और गुणवत्तापूर्ण पाठ्यसामग्री उपलब्ध होगी।
अभिभावकों और शिक्षाविदों ने इस पहल को बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने की दिशा में एक सराहनीय कदम बताया है। डायट प्राचार्य अशोक कुमार ने बताया कि नए सत्र में कक्षा चार में एनसीईआरटी की किताबें उपलब्ध कराई जाएंगी। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।