फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nawab railway station became illegal l stand

नवाब के रेलवे स्टेशन को बना दिया गया अवैध बाइक स्टैंड

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 11 Sep 2022 12:03 AM IST
विज्ञापन
nawab railway station became illegal l stand
रामपुर। रेल मंत्रालय की उत्तरी क्षेत्र रेलवे उपयोगकर्ता सलाहकार समिति के सदस्य (जेडआरयूसीसी) प्रोफेसर पीपी अग्रवाल ने नवाब स्टेशन को अवैध रूप से बाइक स्टैंड बना दिए जाने पर आपत्ति जताते हुए अपनी रिपोर्ट उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक को भेजी है।
विज्ञापन

वह 06 सितंबर को रामपुर आए थे। उन्होंने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने कई कमियां भी उजागर की हैं। प्रोफेसर पीपी अग्रवाल ने रामपुर के शासकों के निजी रेल कोच के बेहतर संरक्षण के लिए रेलवे को सौंपने की इच्छा व्यक्त की थी। इसके लिए वो नूरमहल भी गए थे। अंतिम शासक नवाब रजा अली खां के पौत्र पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां से उनकी इस बारे में चर्चा भी हुई थी। उन्होंने इसका उल्लेख अपनी रिपोर्ट में किया है और सुप्रीम कोर्ट में चल रही बंटवारा प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद ही इस बारे में फैसले की बात कही है। प्रोफेसर पीपी अग्रवाल ने कभी रामपुर की शान रहे नवाब रेलवे की दुर्दशा को अपनी रिपोर्ट में उजागर किया है। उन्होंने लिखा है कि नवाब रेलवे स्टेशन को अवैध बाइक स्टैंड बना दिया गया है, जो कि गलत है और इस धरोहर को नष्ट करने का प्रयास है। उन्होंने महाप्रबंधक को भेजी रिपोर्ट में रामपुर रेलवे स्टेशन पर व्याप्त अव्यवस्थाओं की भी शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed