फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Nawab property distribution: How much share share of which party in Nawab property

नवाब संपत्ति बंटवारा: नवाब संपत्ति में किस पक्षकार का कितना शेयर (अंश)

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 09 Dec 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
Nawab property distribution: How much share share of which party in Nawab property
नवाब संपत्ति में किस पक्षकार का कितना शेयर
विज्ञापन

रामपुर। रामपुर रियासत के अंतिम शासक नवाब रजा अली खां की संपत्ति बंटवारे को लेकर जिला जज की कोर्ट ने फैसला सुना दिया है। प्रस्तावित विभाजन योजना के आधार पर फैसला सुनाया गया है। प्रस्तावित विभाजन योजना में पक्षकारों के निम्नवत शेयर(अंश) निर्धारित किए गए थे। प्रक्रिया में कुल 18 पक्षकार बनाए गए थे, जिनमें से दो की मौत हो चुकी है।
-पूर्व सांसद बेगम नूरबानो का हिस्सा करीब 2.250 प्रतिशत।
- पूर्व राज्यमंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां का करीब 7.874 प्रतिशत।
- बेगम नूरबानो की बेटी समन खां का करीब 3.937 प्रतिशत और दूसरी बेटी सबा दुर्रेज अहमद का करीब 3.937 प्रतिशत है।
-सबा के पति दुर्रेज अहमद जम्मू कश्मीर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं, जबकि उनके पिता फखरुद्दीन अली अहमद देश के राष्ट्रपति रहे हैं।
-तलत फातिमाका करीब 2.025 प्रतिशत।
- गीजला मारिया अली खान करीब 5.165 प्रतिशत।
- सैयद नदीम अली खां करीब 5.165 प्रतिशत।
- सिराजुल हसन करीब 4.051 प्रतिशत।
-ब्रिजिश लका बेगम करीब 8.999 प्रतिशत।
-अख्तर लका बेगम करीब 8.999 प्रतिशत।
- नाहिद लका बेगम करीब 8.999 प्रतिशत।
- कमर लका बेगम कारब 8.999 प्रतिशत।
- मुहम्मद अली खां उर्फ मुराद मियां करीब 8.101 प्रतिशत और उनकी बहन निगहत बी को करीब 4.051 प्रतिशत।
-केसर जमानी बेगम और तलत जमानी बेगम की मौत हो चुकी है। इन दोनों का हिस्सा बराबर-बराबर करीब 4.167 प्रतिशत है।
-पाकिस्तान के पूर्व एयर मार्शल अब्दुल रहीम की पत्नी मेहरुन्निसा बेगम जो कि नवाब रजा अली खां की बेटी हैं। उनके हिस्से में करीब 7.3 प्रतिशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed