{"_id":"6acbec8e4b72a2077c0739db","slug":"navjots-body-arrives-home-after-the-murder-wails-of-grief-erupt-among-family-members-rampur-news-c-282-1-smbd1029-182265-2026-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: हत्या के बाद घर पहुंचा नवजोत का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: हत्या के बाद घर पहुंचा नवजोत का शव, परिजनों में मची चीख-पुकार
Mon, 12 Oct 2026 01:37 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 12 Oct 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
स्वार। कार वॉशिंग सेंटर संचालक नवजोत सिंह की दिनदहाड़े हत्या ने उनके माता-पिता की दुनिया उजाड़ दी। बुढ़ापे के सहारे इकलौते बेटे को खोने का गम मां जगदीश कौर और पिता निशान सिंह बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं। शनिवार को नवजोत सिंह की हत्या के बाद से ही परिवार में मातम पसरा हुआ है। रविवार को पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव घर पहुंचा तो परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया।
हत्या की वारदात के बाद पत्नी कमलजीत कौर, मां जगदीश कौर और पिता निशान सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है। इकलौते बेटे का शव देखकर माता-पिता खुद को संभाल नहीं सके। परिजनों को बिलखता देख वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। मृतक की छोटी बहन जो विदेश में शिक्षा ग्रहण कर रही है , उसका भी रोते-रोते बुरा हाल है। गमगीन माहौल में परिजनों ने नम आंखों से नवजोत को अंतिम विदाई दी। किसी तरह परिजनों को ढांढस बंधाया गया। सुरक्षा व्यवस्था के बीच अंतिम संस्कार कराया गया। इस दौरान सीओ हर्षिता सिंह, थानाध्यक्ष नरेश कुमार समेत पुलिस बल मौजूद रहा।
--
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम, दो गोलियां लगने की पुष्टि
नवजोत सिंह के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दाैरान शरीर पर गोली लगने के दो घाव सामने आए। इनमें एक गोली रीढ़ के पास और दूसरी पीठ पर लगी थी। उधर, वारदात के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की ओर से कम से कम सात राउंड गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
--
.................
आरोपी घर छोड़कर फरार
- हत्या की वारदात में नामजद आरोपी फरार हैं। हत्या के मुख्य आरोपियों की कोठी मृतक नवजोत सिंह की कोठी के ठीक सामने है। वारदात के बाद से कोठी पर कोई नजर नहीं आ रहा है। कोठी के बाहर सन्नाटा पसरा है। सामने ही रहने वाले नवजोत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों के फरार होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।