फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Naved Mian received the highest honor of Kamehameha Empire

Rampur News: नवेद मियां को मिला कामेहामेहा साम्राज्य का सर्वोच्च सम्मान

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 14 Jan 2024 02:33 PM IST
विज्ञापन
Naved Mian received the highest honor of Kamehameha Empire
रामपुर। अमेरिका के हवाई द्वीप के कामेहामेहा साम्राज्य की ओर से पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मिया को नाइट ग्रैंड क्रॉस उपाधि से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह सामान शाही परिवार के ग्रांड मास्टर प्रिंस डेरिक बेकर और चांसलर जूलियस डी जैक्सन की ओर से प्रदान किया गया। कामेहामेहा राजघराने की ओर से नाइट ग्रैंड क्रॉस उपाधि की शुरुआत 1865 में की गई थी। इस सम्मान को द रॉयल ऑर्डर ऑफ कामेहामेहा के रूप में भी जाना जाता है। अब तक यह सम्मान 40 लोगों को दिया जा चुका है। हवाई अमेरिका का सबसे बड़ा द्वीप है। नवेद मियां ने इस सम्मान के लिए राजघराने के प्रमुख प्रिंस डेरिक बेकर और चांसलर जूलियस डी जैक्सन का आभार व्यक्त किया है। नवेद मियां रामपुर के आखिरी नवाब रजा अली खां के पौत्र हैं।
विज्ञापन

नवेद मियां ने बताया कि यह सम्मान रूस के सम्राट अलेक्जेंडर, यूनाइटेड किंगडम की रानी विक्टोरिया और सुल्तान अब्दुल हामिद द्वितीय को मिल चुका है। इसके अलावा इस सम्मान से पर्शिया के राजा विल्हेम प्रथम, हंगरी के राजा फ्रांज जोसेफ प्रथम, जापान के सम्राट मीजी, सियाम के राजा चुलालोंगकोर्न, बेल्जियम के राजा लियोपोल्ड द्वितीय, स्पेन के राजा अल्फोंसो, इटली के राजा विक्टर इमैनुएल और पुर्तगाल के राजा लुइस प्रथम को भी सम्मानित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed