{"_id":"6af5aa47c6f3e5eeca07702a","slug":"ed-has-taken-azam-khan-into-three-day-remand-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: आजम खां को ईडी ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का दिया है आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: आजम खां को ईडी ने तीन दिन की रिमांड पर लिया, 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का दिया है आदेश
Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Akash Dubey
Updated Thu, 12 Nov 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां
- फोटो : सोशल मीडिया
मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व कैबिनेट मंत्री मोहम्मद आजम खां को ईडी की विशेष अदालत ने तीन दिन की रिमांड पर भेज दिया है। अदालत ने 16 नवंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया है
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को ईडी ने आजम खां से पूछताछ के लिए अदालत में अर्जी लगाकर पांच दिन की रिमांड मांगी थी। पीठासीन अधिकारी अवनीश कुमार के अवकाश पर होने से संबंद्ध कोर्ट में सुनवाई हुई। विशेष न्यायाधीश विनोद कुमार ने रिमांड पर भेज दिया। आजम को ईडी अदालत ने एक नवंबर को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेजा था, 13 नवंबर को जेल से अदालत में पेश होना था, उसके पहले ही ईडी ने अदालत से तीन की रिमांड पर ले लिया।
विज्ञापन
डासना जेल में बंद हैं आजम
हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 31 अक्तूबर को रामपुर जेल से रिहा होते ही प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को गिरफ्तार कर लिया था। 1 नवंबर को विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद से वे न्यायिक हिरासत में गाजियाबाद की डासना जेल में बंद हैं।
विज्ञापन