फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   naved mia wrote letter to cm

सफाई व्यवस्था को लेकर नवेद मियां ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 14 Jun 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
naved mia wrote letter to cm
रामपुर। पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सफाई व्यवस्था व अन्य समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को पत्र भेजा है।
विज्ञापन

नवेद मियां ने कहा कि नगर पालिका प्रशासन शहर में सफाई व्यवस्था को लेकर गंभीर नहीं है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। नगरपालिका द्वारा सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जब कूड़े की गाड़ी सड़कों से गुजरती है तो सारा कूड़ा पीछे चल रहे बाइक सवार लोगों के मुंह पर आता है। पीला तालाब, हामिद स्कूल के सामने मंडी के पास, शुतरखाना और बिलासपुर गेट पर कूड़े के वाहन दिन में कूड़ा भरते हैं जिससे सड़क पर जाम रहता है। उन्होंने शहर में सफाई का समय बदला जाए तथा कूड़ा उठाने का समय रात्रि में या सुबह 5 बजे से पूर्व किया जाए। उन्होंने कहा है कि शहर के कई हिस्सों में पानी की किल्लत है और कुछ हिस्सों में दूषित पानी सप्लाई हो रहा है, जिससे लोग बीमार पड़ रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed