फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Narendra Modi will become Prime Minister for the third time: Lodhi

तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे नरेंद्र मोदी : लोधी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Feb 2024 03:24 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi will become Prime Minister for the third time: Lodhi
रामपुर। सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव में तीसरी बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बनेंगे। अपने आवास पर मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में हमारी सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए हैं। 2047 तक विकसित भारत का सपना भी पूरा होने जा रहा है। यह अंतरिम बजट विकसित भारत 2047 के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाता है। जो मोदी सरकार के ''सबका साथ, सबका विकास'' के आदर्श वाक्य के अनुरूप, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारी को शामिल करता है।
विज्ञापन

इस बजट में भारत के जी-20 की अध्यक्षता के वर्ष के दौरान मोदी सरकार के कार्यों को रेखांकित किया गया, जिसमें प्रकृति, आधुनिक आधारभूत संरचना एवं सभी के लिए समान अवसरों के साथ भारत के दृष्टिकोण को प्राप्त करते हुए, भारत को दुनिया भर में विश्वगुरु के रूप में पेश किया गया। कहा कि प्रधानमंत्री के निरंतर और दीर्घकालिक विकास के दृष्टिकोण के अनुरूप, वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए महत्वपूर्ण परियोजनाओं पर खर्च का बजट बढ़ा दिया गया है। इस वृद्धि से आधारभूत संरचना और सामाजिक विकास सहित अर्थव्यवस्था के सभी क्षेत्रों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन

मोदी सरकार ने देश की आर्थिक वृद्धि को बढ़ाने के लिए बड़े पैमाने पर मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण किया है। इस प्रयास का एक उल्लेखनीय उदाहरण हवाई अड्डों की संख्या में वृद्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed