फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Naqvi in Rampur: Those who do not come out of family system are losing power, quarrel in alliance

रामपुर में नकवी: परिवार तंत्र से बाहर नहीं आने वाले खो रहे सत्ता, गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झंकार

Fri, 02 Feb 2024 11:34 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 02 Feb 2024 11:34 AM IST
सार

रामपुर पहुंचे पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने विपक्षी गठबंधन पर कटाक्ष किया। कहा कि गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से लूट पर छूट का डिस्काउंट चाहते हैं। मोदी ने ऐसे सत्ता के सामंती सूबेदारों का सूपड़ा साफ करने का बीड़ा उठाया है।  

विज्ञापन
Naqvi in Rampur: Those who do not come out of family system are losing power, quarrel in alliance
रामपुर में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते मुख्तार अब्बास नकवी - फोटो : संवाद

विस्तार

परिवार तंत्र से बाहर न आने वालों को जनता सत्ता से बाहर का रास्ता दिखा रही है। कुछ लोग आज भी खानदानी सियासत और सामंती विरासत से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं। ऐसे लोगों को जनता नकार रही है। यह बात पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने मिलक के प्रकाश इंटर कॉलेज में आयोजित प्रतिभा प्रदर्शन समारोह के दौरान कहीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि परिवार तंत्र की पिटी पंचायत से प्रजातंत्र की प्रगति को पंचर करने का पाखंड लगातार परास्त होता जा रहा है। कुछ लोगों आज भी मुल्क के मजबूत मूड-माहौल को मुठ्ठी में मसलने की मुहिम में लगे हैं। नकवी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि गुनाहों के गटर में गठबंधन के शटर से लूट पर छूट का डिस्काउंट चाहते हैं।
विज्ञापन


मोदी ने ऐसे सत्ता के सामंती सूबेदारों के सुल्तानी साम्राज्य का सूपड़ा साफ करने का बीड़ा उठाया है। इसी कारण गठबंधन में झप्पी से ज्यादा झगड़े की झंकार आ रही है।नकवी ने कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई विभिन्न कलाकृतियां, चित्र, सजावट का सामान, विज्ञान के मॉडल, आदि देखे और हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज के प्रबंधक चंद्र प्रकाश शर्मा ने नकवी को स्वामी विवेकानंद की मूर्ति देकर सम्मानित किया। मिलक में भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी नकवी का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद पूर्व मंत्री मिलक तहसील के श्यामपुर गांव के प्रधान भागीरथ सिंह गंगवार की माता के निधन पर उनके घर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी।


इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू, जिला पंचायत अध्यक्ष ख्यालीराम लोधी, ज्वाला प्रसाद गंगवार, महा सिंह राजपूत, कपिल आर्य, जागेश्वर दयाल दीक्षित, प्रेमपाल सिंह गंगवार आदि मौजूद रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed