{"_id":"580bb7004f1c1b9f1b7064da","slug":"nanital-hiway-three-hours-jam","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे फिर तीन घंटे रहा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे फिर तीन घंटे रहा जाम
अमर उजाला ब्यूरो/ बिलासपुर रामपुर
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जर्जर नैनीताल हाईवे किनारे अतिक्रमण और शनिवार को लगने वाली साप्ताहिक पैठ के कारण जाम लग गया। तीन घंटे तक वाहन रेंग-रेंग कर हाईवे से गुजरे। जिसकी वजह से स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर में जर्जर नैनीताल हाईवे किनारे बेतहाशा अतिक्रमण है। लोगों ने हाईवे किनारे अवैध रुप से फड़, खोखे, ठेले आदि जमा कर रखे हैं। अपराह्न करीब 12 बजे रामपुर व रुद्रपुर से आने व जाने वाले वाहनों का अचानक दबाव बढ़ गया, जिसके कारण वाहनों की कतारें लगनी शुरू हो गई। वहीं नगर की साप्ताहिक बाजार में आने वाले भीड़ भी बढ़ गई। जिसकी वजह से स्थिति खराब हो गई। धीरे-धीरे हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
विज्ञापन
रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया। जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी तहसील आदि रोडों पर भी जाम लग गया। कोतवाली पुलिस भी जाम को खुलवाने मेें लग गई। फिर भी वाहन रेंग रेंग कर गुजरे।
विज्ञापन
जाम में फंसे लोगों खासकर स्कूली बच्चों का बुरा हाल रहा। पुलिस ने तीन बजे के बाद हाईवे को जाम मुक्त कराया। कोतवाली प्रभारी रमेश कुमार सिंह ने बताया कि जाम लगने की वजह हाईवे किनारे दुकानदारों द्वारा किया गया अतिक्रमण है। पुलिस दिन भर जाम खुलवाने में लगी रही थी। एसडीएम दुर्गा शंकर गुप्ता ने बताया कि दीवाली के बाद जाम से निपटने की रणनीति पर अमल कराया जाएगा।