{"_id":"58221bef4f1c1ba16fb381b2","slug":"nanital-hiway-jam0000","type":"story","status":"publish","title_hn":"नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब, जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल हाईवे पर ट्रक खराब, जाम
अमर उजाला ब्यूरो बिलासपुर/रामपुर
Updated Wed, 09 Nov 2016 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नैनीताल हाईवे पर शनिवार को ईंट भरा ट्रक खराब होने से दो घंटे जाम में फंसे रहे। जिसकी वजह से वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में पुलिस ने खराब ट्रक को हटवाया तब तक जाम खुल सका।
नगर में नैनीताल हाईवे स्थित मुख्य चौराहे के पास मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे रुद्रपुर से रामपुर जा रहा लकड़ी भरा एक ट्रक एक्सल टूटने की वजह से अचानक खराब हो गया। ट्रक खराब होते ही हाईवे पर वाहनों के बढ़ते दबाव ने जाम की स्थिति पैदा कर दी। धीरे- धीरे हालत यह होने लगी कि हाईवे पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गईं। रुद्रपुर व रामपुर की ओर हाईवे पर करीब दो किलोमीटर जाम लग गया।
विज्ञापन
जाम का आलम यह हुआ कि मेन हाईवे के अलावा मिलक-केमरी रोड, माठखेड़ा रोड, अस्पताल रोड, सिनेमा रोड, पुरानी कोतवाली आदि रोडों पर भी जाम लग गया। पुलिस जाम को खुलवाने मेें लगी रही। फिर भी वाहन रेंग- रेंग कर नगर से गुजरे। कोतवाली प्रभारी राजेश सिंह सोलंकी ने बताया कि ट्रक को खाली कराकर हाईवे से हटवा दिया था।
विज्ञापन