फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Name of four wheeler vehicle owners

Rampur News: चार पहिया वाहन स्वामियों का कटेगा राशन कार्ड से नाम

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 21 Oct 2023 02:13 AM IST
विज्ञापन
Name of four wheeler vehicle owners
रामपुर। शहर में अपात्र राशन कार्ड धारकों के राशन कार्ड अभियान चलाकर काटे जाएंगे। खासकर, ऐसे लोग जो चार पहिया वाहनों के मालिक हैं। इस बावत शहर विधायक आकाश सक्सेना ने विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान अफसरों के सामने उठाया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने पूर्ति विभाग को अपात्रों की जांच के लिए लेखपालों को जिम्मेदारी सौंप दी है। शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक हुई, जिसमें शहर विधायक भी शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने शहर में बने अपात्रों के राशन कार्डों का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि अपात्रों के चक्कर में वास्तविक पात्रों को सरकार की योजनाओं का लाभ नहीं मिल पाता है। गरीब आज भी राशन कार्डों के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने को मजबूर है, लेकिन लक्ष्य पूरा होने की बात कहते हुए उनके राशन कार्ड बनाने इन्कार कर दिया जाता है। जिलाधिकारी रविंद्र कुमार मांदड़ ने जिला पूर्ति अधिकारी अभिषेक कुरील को निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे सभी राशन कार्ड काटे जाएं, जिनके पास चार पहिया वाहन हैं।
विज्ञापन

इसके लिए एआरटीओ कार्यालय का सहयोग भी लिया जा सकता है। साथ ही राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे अपने-अपने क्षेत्र में लेखपालों से पात्रों की जांच कराएं। शहर विधायक ने प्रधनमंत्री आवास योजना और अन्य विकास कार्यों की सुस्त रफ्तार के विषय में चर्चा की। उन्होंने इस बावत जिला नगरीय विकास अभिकरण के परियोजना अधिकारी को निर्देशित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज पप्पू ने रामपुर से सैफनी के लिए बस का संचालन न होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि पहले तो बसें संचालित होती थीं, लेकिन अब बसें नहीं चलती हैं। जिस पर डीएम ने तत्काल समस्या का समाधान करने और बसों का संचालन बहाल करने के निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता सूर्यप्रकाश पाल, बिलासपुर नगर पालिकाध्यक्ष चित्रक मित्तल, मिलक नगर पालिकाध्यक्ष दीक्षा गंगवार, पूर्व विधायक काशीराम दिवाकर, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन मोहनलाल सैनी, मोहन कुमार लोधी, अशोक विश्नोई समेत सभी जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article