फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   nakvi told about budget

यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा पर होगा ध्यान : नकवी

Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Wed, 24 Feb 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
nakvi told about budget
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण और संसदीय कार्य राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा सरकार की पालिसी है कि रेल बजट में हम लंबी-चौड़ी घोषणा नहीं करेंगे। यात्रियों की बेहतर सुविधा देने की नीति पर सरकार अमल करती है। इसका मतलब ये भी नहीं है कि नई ट्रेनें नहीं चलेंगी, यात्रियों को कुछ नहीं मिलेगा। सबको कुछ न कुछ मिलेगा।
विज्ञापन



बृहस्पतिवार को प्रस्तुत होने वाले रेल बजट में रामपुर को लेकर पूछे गए सवाल पर नकवी ने कहा कि पिछले रेल बजट में सुरेश प्रभु ने कोई लंबी-चौड़ी घोषणा नहीं की थी। हमारी सरकार का ध्यान रेल यात्रियों को बेहतर सुविधा और सुरक्षा देने पर है। रेलवे की आमदनी कैसे बढ़ाए जाए इस पर है। रामपुर को लेकर रेलमंत्री से कई बार बात हो चुकी है।
विज्ञापन



रामपुर रेलवे स्टेशन का उच्चीकरण किया जा रहा है। पैसे भी जारी हो चुके हैं। मिलक में अंडरपास ब्रिज बनाने को स्वीकृति मिल चुकी है। ये रूटीन वर्क है जो पूरे साल चलता रहता है। नकवी ने विश्वास जताया कि केंद्रीय रेल मंत्री बृहस्पतिवार को अच्छा रेल बजट प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed