{"_id":"573e0fe54f1c1b1225ac7297","slug":"nakavi-told","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम के कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें भाजपाई ः नकवी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
असम के कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें भाजपाई ः नकवी
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Fri, 20 May 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
शंकरपुर स्थित कार्यालय में भाजपाइयों के साथ केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि यूपी के कार्यकर्ता असम के भाजपा कार्यकर्ताओं से प्रेरणा लें। असम में भाजपा की जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्यों कि वहां पर 38 फीसदी मुस्लिम आबादी है। साथ ही बड़ी संख्या में अन्य जातियां हैं। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा की सरकार बनाना कार्यकर्ताओं के लिए जीने-मरने का सवाल है।
मुख्तार अब्बास नकवी गुरुवार शाम रामपुर पहुंचे। उन्होंने शंकरपुर स्थित आवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात व प्रेसवार्ता की। नकवी ने कहा कि असम में भाजपा ने पहली बार सरकार बनाई है। यह जीत इसलिए भी महत्वपूर्ण है, क्योंकि असम में करीब 38 फीसदी मुस्लिम और एक बड़े अनुपात में अन्य जातियां हैं। भाजपा को सिर्फ हिंदुओं की पार्टी कहने वालों को असम के साथ ही केरल, पश्चिम बंगाल की जनता ने यह बता दिया है कि भाजपा सभी की है, सभी के लिए है।
पांच राज्यों के चुनाव नतीजों पर मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि कांग्रेस की सामंती सोच और सत्यानाशी सियासत के चलते कांग्रेस का सूपड़ा साफ हुआ है। जनता ने कांग्रेस को मुंहतोड़ जवाब दिया है। कांग्रेस पार्टी को आत्म चिंतन करना चाहिए। असम में भाजपा की सरकार बनने से अन्य राज्यों में जनता का भाजपा में विश्वास बढ़ा है। यूपी में उपचुनाव में सपा की जीत पर कहा कि अमूमन जो उपचुनाव होते हैं उनमें परिणाम सत्ता पक्ष के पक्ष में ही जाते हैं, लेकिन हमनें दोनों क्षेत्रों में बहुत अच्छे वोट हासिल किए हैं। यूूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा सौ फीसदी सरकार बनाएगी।
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा पर एक नेता के बयान पर कहा कि पिछली कांग्रेस सरकार ने साध्वी प्रज्ञा सहित कई मुस्लिम लोगों पर अत्याचार किया और जेल में डाल दिया। कोर्ट ने इन लोगों को बेगुनाह साबित किया। यूपी विधानसभा चुनाव में भाजपा के चेहरे पर कहा कि धमाकेदार चेहरा होगा। समय आने पर चेहरा भी घोषित किया जाएगा। अमर सिंह के सपा में वापसी पर कहा कि अच्छी बात है यह उनकी पार्टी का फैसला है। सपा पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी विदाई का बैंड बज चुका है।