{"_id":"57000c3c4f1c1bd875f00429","slug":"naipal-singh-blamed-officers-in-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"योजनाओं के मनगढ़ंत आंकड़े पेश कर रही सपा सरकार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योजनाओं के मनगढ़ंत आंकड़े पेश कर रही सपा सरकार
ब्यूरो/अमर उजाला, रामपुर
Updated Sat, 02 Apr 2016 11:45 PM IST
विज्ञापन
bjp logo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला स्तरीय सतर्कता और निगरानी समिति की बैठक में सांसद डा. नैपाल सिंह ने योजनाओं को लेकर पेश किए गए सरकारी आंकड़ों को नकार दिया। बोले, गांव की हकीकत और सरकारी आंकड़े अलग हैं। सांसद ने बिजली, इंदिरा आवास, समाजवादी पेंशन, सड़कों समेत कई योजनाओं पर सवाल उठाए। जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने भी इंदिरा आवासों का ब्योरा मांगा है।
विकास भवन के सभागार में कार्यवाही की शुरुआत में ही सांसद डा. नैपाल सिंह ने योजनाओं की समीक्षा के बजाए अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल उठाने शुरू कर दिए। अधीक्षण अभियंता (विद्युत) ने कहा कि कोई भी गांव विद्युतीकरण से नहीं रहा है। सांसद बोल उठे कि वो गांवों में जाते हैं। उन्हें पता है कि कितने गांवों में अभी तक बिजली नहीं पहुंची है। कहीं ट्रांसफार्मर खराब है, तो कहीं खाली खंभे खड़े हैं।
सांसद ने बिजली विभाग की रिपोर्ट को मनगढ़ंत बताया। कहा कि हकीकत जाननी है तो अधीक्षण अभियंता महीने में दो बार गांवों का भ्रमण जरूर करें। सांसद ने जब इंदिरा आवास और समाज पेंशन योजना में गड़बड़ी की बात कही तो जिला पंचायत अध्यक्ष लाखन सिंह ने भी बोल उठे। जिला पंचायत अध्यक्ष ने बीते साल के इंदिरा आवासों के लाभार्थियों, बीपीएल स्थायी पात्रता सूची और शासानेदशों की कापी मांग ली।
विज्ञापन
सैदनगर के ब्लाक प्रमुख आरिफ चौधरी ने कहा हमीरपुर, पहाड़पुर, देवरनिया शुमाली में भी इंदिरा आवासों में धांधली बरती गई है। सांसद ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, मनरेगा पर भी सवाल उठाए। सांसद का कहना था कि राजनीति से हटकर सभी का विकास कराया जाए। बैठक में शाहबाद के ब्लाक प्रमुख अमित सागर, भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेश गंगवार, हंसराज पप्पू, अजय तिवारी, मोहन लोधी, बिलासपुर के विधायक संजय कपूर के प्रतिनधि शाहिन अंसारी भी थे।